सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UN Nuclear Watchdog Locked Out of Iran Sites; Concerns Grow Over Uranium Stockpile

10 न्यूक्लियर बम बनाने लायक यूरेनियम?: ईरान के परमाणु ठिकानों तक नहीं पहुंच पा रही UN एजेंसी, जताई गंभीर चिंता

वियना (ऑस्ट्रिया), पीटीआई Published by: रिया दुबे Updated Fri, 05 Jun 2026 08:29 AM IST
विज्ञापन
सार

IAEA ने अपनी गोपनीय रिपोर्ट में कहा है कि वह युद्ध से प्रभावित ईरानी परमाणु ठिकानों का निरीक्षण नहीं कर पा रही है और उसे ईरान के संवर्धित यूरेनियम भंडार की मौजूदा स्थिति की जानकारी नहीं है। जानिए  एजेंसी ने क्या चेतावनी दी है।

UN Nuclear Watchdog Locked Out of Iran Sites; Concerns Grow Over Uranium Stockpile
संयुक्त राष्ट्र चिंतित - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (IAEA) ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर गंभीर चिंता जताई है। सदस्य देशों के बीच प्रसारित एक गोपनीय रिपोर्ट में एजेंसी ने कहा है कि पिछले जून में हुए युद्ध से प्रभावित ईरानी परमाणु प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करने में उसे अब तक सफलता नहीं मिली है।

एजेंसी के पास किसकी जानकारी नहीं है?

IAEA के अनुसार, वह यह जानकारी देने की स्थिति में नहीं है कि ईरान के पास मौजूद संवर्धित यूरेनियम का वर्तमान भंडार कितना है, उसकी संरचना क्या है और उसे कहां रखा गया है। एजेंसी यह भी पुष्टि नहीं कर पा रही है कि ईरान ने यूरेनियम संवर्धन से जुड़ी सभी गतिविधियां रोकी हैं या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि परमाणु अप्रसार संधि (NPT) के तहत सुरक्षा निगरानी संबंधी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में एजेंसी फिलहाल सक्षम नहीं है। IAEA ने जोर देकर कहा कि ईरान के लिए अपनी संधि संबंधी जिम्मेदारियों को तत्काल और पूरी तरह लागू करना अनिवार्य और अत्यावश्यक है।

विज्ञापन
Trending Videos

एजेंसी ने केवल ईरान के बुशेहर क्षेत्र का दौरा किया 

फरवरी में जारी पिछली रिपोर्ट के बाद से IAEA निरीक्षकों ने ईरान में केवल बुशेहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र का ही दौरा किया है। यह निरीक्षण 1 से 3 जून के बीच किया गया था। बुशेहर में संचालित रिएक्टर रूस से प्राप्त 4.5 प्रतिशत संवर्धित यूरेनियम का उपयोग करता है, जो बिजली उत्पादन के लिए आवश्यक निम्न स्तर का संवर्धन माना जाता है।


यह रिपोर्ट ऐसे समय सामने आई है जब पश्चिम एशिया में तनाव लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को ईरानी ड्रोन हमलों में कुवैत के मुख्य हवाई अड्डे के यात्री टर्मिनल को भारी नुकसान पहुंचने की खबर है। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हुए। घटना के बाद हवाई अड्डे का संचालन कुछ समय के लिए रोकना पड़ा। यह हमला ईरान और अमेरिका के बीच जारी जवाबी कार्रवाइयों की शृंखला का हिस्सा माना जा रहा है, जिसने पहले से नाजुक संघर्षविराम पर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।

ईरान के पास कितना यूरेनियम भंडरा है?

IAEA के अनुसार, ईरान के पास वर्तमान में 60 प्रतिशत तक संवर्धित 440.9 किलोग्राम यूरेनियम का भंडार है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह स्तर हथियार-ग्रेड 90 प्रतिशत संवर्धन से तकनीकी रूप से बहुत दूर नहीं है।

IAEA के महानिदेशक राफेल ग्रॉसी ने हाल ही में एक साक्षात्कार में चेतावनी दी थी कि अगर ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को हथियारों में बदलने का निर्णय लेता है तो यह भंडार सैद्धांतिक रूप से लगभग 10 परमाणु बम बनाने के लिए पर्याप्त हो सकता है। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इसका अर्थ यह नहीं है कि ईरान के पास फिलहाल परमाणु हथियार मौजूद हैं।

हर महीने सत्यापन है जरूरी

एजेंसी के दिशा-निर्देशों के अनुसार, इतने उच्च स्तर के संवर्धित परमाणु पदार्थ का सामान्य रूप से हर महीने सत्यापन किया जाना चाहिए। लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में IAEA ऐसा नहीं कर पा रही है। रिपोर्ट में ग्रॉसी ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए चल रही कूटनीतिक वार्ताओं का समर्थन दोहराया है। उन्होंने कहा कि वह किसी भी संभावित समझौते को लागू करने में सहयोग देने के लिए तैयार हैं।

इस बीच युद्धविराम को स्थायी रूप देने के लिए मध्यस्थों की कोशिशें कई सप्ताह से जारी हैं, लेकिन बातचीत लगातार जटिल होती जा रही है। लेबनान में ईरान समर्थित हिजबुल्लाह और इस्राइल के बीच बढ़ते संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को और बढ़ा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed