{"_id":"6a21b76e257e7eaeb90702c7","slug":"video-volleyball-championship-kicks-off-bairath-defeats-moharganj-opening-match-2026-06-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आगाज, बैराठ ने उद्घाटन मुकाबले में मोहरगंज को हराया; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आगाज, बैराठ ने उद्घाटन मुकाबले में मोहरगंज को हराया; VIDEO
विकासखंड चहनिया क्षेत्र के सराय रसूलपुर स्थित लश्करे अब्बास स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को महा वॉलीबॉल चैंपियनशिप प्रतियोगिता-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर खेल मैदान में खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों का उत्साह देखने लायक रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान प्रशासक आशुतोष कुमार सिंह उर्फ रिंकू सिंह ने फीता काटकर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद मुख्य अतिथि ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान खिलाड़ियों ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए अपना परिचय दिया।
उद्घाटन के बाद मुख्य अतिथि रिंकू सिंह ने अपने पुराने खेल अंदाज में मैदान में उतरकर गेंद से पहला सर्विस लगाकर प्रतियोगिता की शुरुआत कराई, जिससे मैदान में मौजूद खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला मोहरगंज और बैराठ की टीमों के बीच खेला गया। मैच काफी रोमांचक रहा। मुकाबले में बैराठ की टीम ने टॉस जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। बैराठ की टीम ने 30 अंक अर्जित किए, जबकि मोहरगंज की टीम 15 अंक ही बना सकी। इस प्रकार बैराठ ने 15 अंकों के अंतर से जीत दर्ज करते हुए प्रतियोगिता में विजयी शुरुआत की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि आशुतोष कुमार सिंह उर्फ रिंकू सिंह ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल जीत और हार का माध्यम नहीं बल्कि आपसी भाईचारा, प्रेम और सौहार्द बढ़ाने का सबसे अच्छा मंच है। उन्होंने कहा कि हार और जीत खेल का हिस्सा होती है। दोनों टीमें बराबर मेहनत करती हैं, लेकिन जीत उसी टीम को मिलती है जो बेहतर प्रदर्शन करती है, जबकि हारने वाली टीम अनुभव लेकर आगे बेहतर करने का प्रयास करती है। खेल को सदैव खेल भावना के साथ खेलना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान लश्करे अब्बास स्पोर्टिंग क्लब की आयोजन समिति ने मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया।
इस अवसर पर मोहम्मद अफजल सिद्दीकी, समीर शेख, फैजान, तालीम खान, नफीस खान, पूर्व प्रधान ओम प्रकाश यादव, परमानंद यादव, डॉ. डीके राय, बबलू खान सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य लोग, खेल प्रेमी और ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए मैच का आनंद लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।