Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
Korba News
›
Fire breaks out at Coal Stock No 29 of SECL Kusmunda Mine tankers summoned to bring the blaze under control in
{"_id":"6a215e436d41bb42820f680f","slug":"massive-fire-breaks-out-at-secl-kusmunda-mines-29-number-coal-stock-tankers-called-to-control-blaze-watch-video-korba-news-c-1-1-noi1487-4357686-2026-06-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Korba : SECL कुसमुंडा खदान के 29 नंबर कोल स्टॉक में लगी आग, काबु पाने बुलाये गए टैंकर, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba : SECL कुसमुंडा खदान के 29 नंबर कोल स्टॉक में लगी आग, काबु पाने बुलाये गए टैंकर, देखें वीडियो
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Thu, 04 Jun 2026 05:32 PM IST
कोरबा में SECL कुसमुंडा खदान के 29 नंबर कोयला स्टॉक में गुरुवार को भीषण आग लग गई। भारी मात्रा में रखा कोयला धू-धू कर जल रहा है। आग की ऊंची-ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार दूर से ही दिखाई दे रहा है। घटना से SECL को लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है।
जानकारी के मुताबिक बरसात से पहले SECL प्रबंधन कोयले का स्टॉक कर रहा है। इसी 29 नंबर स्टॉक यार्ड में लाखों टन कोयला डंप किया गया था। बुधवार दोपहर अचानक कोयले के ढेर से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। भीषण गर्मी और कोयले में मौजूद मीथेन गैस के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
खदान क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से लगातार आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं। कर्मचारियों के मुताबिक हर दो दिन में किसी न किसी स्टॉक में आग लग रही है। गर्मी बढ़ने के साथ ही कोल स्टॉक में स्वतः दहन की घटनाएं बढ़ गई हैं। प्रबंधन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं होने से नुकसान हो रहा है।
आग लगने की सूचना मिलते ही SECL के दमकल वाहन और पानी के टैंकर मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद भी आग पूरी तरह नहीं बुझ पाई है। संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए हैं और हालात पर नजर रखे हुए हैं।
आग लगने से लाखों टन कोयला जलकर खाक हो गया है। बरसात से पहले स्टॉक किए गए कोयले का बड़ा हिस्सा बर्बाद हो गया। इससे SECL को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान होने की आशंका है। उत्पादन और डिस्पैच पर भी असर पड़ सकता है। लगातार आग की घटनाओं से SECL की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। गर्मी में कोल स्टॉक की नियमित निगरानी, पानी का छिड़काव और तापमान नियंत्रण के उपाय न होने से घटनाएं बढ़ रही हैं। कर्मचारी संगठन भी प्रबंधन की लापरवाही पर नाराजगी जता रहे हैं। फिलहाल आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।