सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Mandi 4-Day International Conference on the Subject of Mind Brain and Consciousness Begins at IIT Mandi

Mandi: आईआईटी मंडी में शुरू हुआ मन मस्तिष्क और चेतना विषय पर 4 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन

Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Thu, 04 Jun 2026 11:37 AM IST
Mandi 4-Day International Conference on the Subject of Mind Brain and Consciousness Begins at IIT Mandi
भारतवर्ष ऋषि-मुनियों की धरती रही है और मन अंतर से जुड़े चेतन तत्व पर पश्चिमी देशों के सिद्धांत को अपनाने के लिए भारत बिल्कुल भी तैयार नहीं है। चेतन तत्व ही उत्पत्ति का आधार है और आधुनिकता के दौर में इसे भुलाया भी नहीं जा सकता है। यह बात मंडी में मीडिया से रूबरू होते हुए शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार भारतीय ज्ञान प्रणाली ( आईकेएस ) प्रभाग के राष्ट्रीय समन्वयक प्रो. गंटी एस. मूर्ति ने मीडिया से रूबरू होते हुए की। प्रो. मूर्ति ने कहा कि विज्ञान और आधुनिकता के दौर में भले ही पश्चिमी देश भारत से आगे निकाल गए हों, लेकिन हजारों साल पहले के ऋषियों के ज्ञान को भारत कभी झुठला नहीं सकता है। पश्चिमी देश जड़ तत्व को उत्पत्ति का आधार मनाने आए हैं, जबकि भारत ने हमेशा ही चेतना को मूल तत्व माना है। इस चेतना को नाट्य और संगीत परंपरा में भी भली भांति महसूस किया जा सकता है। भारतीय ऋषि परंपरा, संगीत, नाट्य, शिल्प और कला परंपराओं में चेतना का यह दृष्टिकोण सदियों से स्थापित रहा है। यह केवल भारत की सांस्कृतिक धरोहर नहीं, बल्कि विश्व कल्याण का आधार भी है। इसलिए भारत से ही इस विचार को वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। बुधवार को सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहीं पद्म विभूषण व प्रख्यात भरतनाट्यम नृत्यांगना डॉ. पद्म सुब्रह्मण्यम ने इस मौके पर मीडिया कर्मियों से बातचीत में भारतीय ज्ञान परंपरा को मानवता के लिए मार्गदर्शक बताते हुए कहा कि भारत की शिक्षा, दर्शन और अध्यात्म की मूल अवधारणा व्यक्ति को मुक्त करने और उसे संपूर्ण सृष्टि से जोड़ने की रही है। उन्होंने कहा कि हिमालय केवल पर्वत श्रृंखला नहीं, बल्कि आध्यात्मिक चेतना का जीवंत केंद्र है। यहां आज भी वह ऊर्जा और आभा महसूस की जा सकती है जिसने सदियों तक भारतीय चिंतन को दिशा दी। भारत का ज्ञान तंत्र केवल बौद्धिकता तक सीमित नहीं है, बल्कि उसमें आध्यात्मिकता, संवेदनशीलता और समावेशिता का अद्भुत समावेश है। डॉ. सुब्रह्मण्यम ने कहा कि भारत की सबसे बड़ी विशेषता यह रही है कि यहां ईश्वर को किसी एक स्थान या स्वरूप तक सीमित नहीं माना गया। जनजातीय समाजों से लेकर सामान्य ग्रामीण तक यह मान्यता रखते हैं कि ईश्वर हर जीव और हर कण में विद्यमान है। यही दृष्टिकोण भारतीय संस्कृति को विश्व की अन्य सभ्यताओं से अलग पहचान देता है। वहीं इस मौके पर आईआईटी मंडी के निदेशक प्रो लक्ष्मीधर बेहरा ने कहा कि चेतन तत्व पर शोध करने में अभी भारत ने शुरुआत ही की है। इस विषय पर भारत को 10-15 सालों तक लगातार और सामूहिक प्रयासों के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। विज्ञान के इस दौर में बहुत से शोध हुए और किए भी जा रहे है। ऐसे में वे चाहते हैं कि चेतन तत्व पर भी वैज्ञानिक पद्धति के अनुसार ही शोध किया जाए। इस तत्व पर पश्चिमी देशों का पेटेंट का अधिकार को वे सही नहीं मानते है। आज देश आगे आकर इस विषय पर कार्य भी कर रहा है। भारत का यह कदम उसे आने वाले समय में विश्वगुरु बनाने की ओर भी बेहतर साबित होगा। बता दें कि 3 से 6 जून तक आईआईटी मंडी मन, मस्तिष्क और चेतना विषय पर 4 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। आईआईटी मंडी में आयोजित यह सम्मेलन तीसरा संस्करण है, जिसमें करीब 350 शोधपत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। देश-विदेश से 30 से अधिक विशेषज्ञ और शोधकर्ता चेतना से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा कर रहे हैं। सम्मेलन का आयोजन शिक्षा मंत्रालय के भारतीय ज्ञान प्रणाली (आईकेएस) प्रभाग और आईआईटी मंडी के सहयोग से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

महोबा: तीन साल पहले पत्नी-बेटियों की हत्या करने वाले दरिंदे को फांसी, कोर्ट ने कहा- यह है रेयरेस्ट ऑफ रेयर केस

04 Jun 2026

डीह बाबा मंदिर का दीवार और चबूतरा तोड़ने पर हंगामा; VIDEO

04 Jun 2026

जिगना घाट पर पीपा पुल की हुई शुरूआत, सैयदराजा विधायक ने किया उद्घाटन; VIDEO

04 Jun 2026

कानपुर: ट्रक ड्राइवर से होमगार्ड का रुपये लेते वीडियो वायरल

03 Jun 2026

कानपुर: किसानों के लिए आसमान से बरसी राहत, धान की नर्सरी में मददगार होगी प्री मानसून की बारिश

03 Jun 2026
विज्ञापन

कानपुर: स्टेट हाईवे किनारे बने नाले की पटिया में घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल

03 Jun 2026

कानपुर: व्हाट्सएप स्टेटस लगा जिला पंचायत सदस्य के परिवार को मिली धमकी

03 Jun 2026
विज्ञापन

योगी आदित्यनाथ के जन्मोत्सव पर काशी में रक्तदान महाअभियान, 500 यूनिट का लक्ष्य; VIDEO

03 Jun 2026

प्रसूता व नवजात की मौतों पर सख्ती बरतने की मांग; VIDEO

03 Jun 2026

अजय राय ने कहा- प्रदेश की कानून व्यवस्था बेपटरी, भुगत रही जनता; VIDEO

03 Jun 2026

विवाहिता की मौत में पति, सास-ससुर समेत चार पर प्राथमिकी; VIDEO

03 Jun 2026

कानपुर: व्यापारी ने पुलिस पर लगाया अभद्रता का आरोप, वीडियो जारी कर बयां किया दर्द

03 Jun 2026

सरैया आरओबी: ब्लॉक न मिलने से दूसरे दिन भी नहीं शुरू हुआ गर्डर रखने का काम

03 Jun 2026

ग्रेटर नोएडा में बिग लीग सीजन-2 के मैच के दौरान दमदार बल्लेबाजी करते खिलाड़ी

03 Jun 2026

कानपुर: बारिश से मौसम हुआ सुहाना, धूप निकलने से उमस से परेशान रहे लोग

03 Jun 2026

कानपुर: नाले की सफाई के बाद नहीं उठाई गई मिट्टी, लोगों को हो रही परेशानी

03 Jun 2026

कानपुर: रामादेवी रैंप पर मरम्मत का कार्य जारी, लोग बगल से निकल रहे

03 Jun 2026

VIDEO: लखीमपुर खीरी में अफसरों पर भड़के सपा सांसद, बोले- ये रवैया ठीक नहीं

03 Jun 2026

एक लाख का इनामी कमलेश चौधरी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, VIDEO

03 Jun 2026

बन्नादेवी थाना अंतर्गत एक लड़का-लड़की को बेल्ट से पीटने के मामले में तीन गिरफ्तार

03 Jun 2026

Meerut: फलावदा पुलिस के साथ उत्पीड़न का आरोप लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंची महिला, बाग से लीची तोड़ने पर हुआ विवाद

03 Jun 2026

Lakhimpur Kheri: मृतक नीट छात्र के घर पहुंचे सांसद संजय सिंह, परिजनों को बंधाया ढांढस, सरकार पर साधा निशाना

03 Jun 2026

फरीदाबाद के पोलैंड में चमके दीपेश मोर, पावरलिफ्टिंग में जीता कांस्य पदक

03 Jun 2026

गुरुग्राम में मुठभेड़ में गोली लगने से घायल पांच हजार का इनामी बदमाश, 17 प्राथमिकी दर्ज

03 Jun 2026

Muzaffarnagar: भोपा गंग नहर में होमगार्ड ने लगाई छलांग, तलाश जारी

03 Jun 2026

Meerut: ट्रेन में पहले घुसने की जद्दो-जहद ने सुरक्षा मानकों को पीछे धकेला, भीड़ में दबी रह गई लापरवाही

03 Jun 2026

Meerut: जल्दी की होड़ में जान से खिलावाड़, ट्रैक पर खड़े होकर ट्रेन का इंतज़ार करते दिखे अभ्यार्थी

03 Jun 2026

महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन; VIDEO

03 Jun 2026

रॉबर्ट्सगंज के रामसरोवर तालाब में डूब गया मैकेनिक, VIDEO

03 Jun 2026

खंडवा आगकांड: 19 परिवारों से मिले सांसद-विधायक, राहत सामग्री बांटकर दिया भरोसा

03 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed