{"_id":"6a2055fe1c276230680d65be","slug":"video-samajwadi-party-workers-protest-against-inflation-unemployment-and-paper-leaks-2026-06-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन; VIDEO
सपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक की घटनाओं के विरोध में स्वर्ण जयंती चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर जनविरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान, नौजवान, व्यापारी, महिलाएं और आम जनता महंगाई की जंजीरों में जकड़े हुए हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल और खाद्य पदार्थों की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है। पेपर लीक की घटनाओं से छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। सरकार इस पर प्रभावी कार्रवाई करने के बजाय अन्य मुद्दों की आड़ ले रही है। ऊषा भारती ने कहा कि बढ़ती महंगाई का सबसे अधिक असर महिलाओं और गृहस्थी पर पड़ रहा है। रसोई गैस, शिक्षा, स्वास्थ्य और दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आम परिवारों का बजट बिगड़ गया है। नगर उपाध्यक्ष सुरेश अग्रहरि ने कहा कि सोनभद्र में बिजली कटौती की समस्या बनी हुई है। महंगाई और बेरोजगारी के कारण युवा, व्यापारी और आम नागरिक परेशान हैं। प्रदर्शन में सरोज भारती, रविंद्र विश्वकर्मा, सरजू प्रसाद, गोपाल केवट, जुनैद अंसारी, अरविंद पटेल, राजपाल भारती, अखिलेश कश्यप, श्याम सुंदर सोनकर, मनोज बिंद आदि शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।