{"_id":"6a2076b655654f3964033945","slug":"video-uproar-over-demolition-of-wall-and-platform-at-deeh-baba-temple-in-varanasi-2026-06-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"डीह बाबा मंदिर का दीवार और चबूतरा तोड़ने पर हंगामा; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीह बाबा मंदिर का दीवार और चबूतरा तोड़ने पर हंगामा; VIDEO
चितईपुर थाना क्षेत्र के आदित्य नगर स्थित डीह बाबा मंदिर का दीवार चबूतरा तोड़ने पर स्थानीय महिला पुरुषों ने जमकर हंगामा विरोध प्रदर्शन कर दिया। जिसके कारण नगर निगम टीम को तोड़ने की कार्रवाई रोकर वापस जाना पड़ा हैं। नुज़ूल की जमीन पर सैकड़ों साल पुराना डीह बाबा का मंदिर बना हैं। मंदिर का छत ढालने के लिए स्थानीय लोग पिलर बनाकर छत ढलाई करवाने की तैयारी कर रहे थे। इस बीच मौके पर पहुंचे नगर निगम के कर्मचारी सरकारी जमीन पर कब्जा करने की बात करते हुए मंदिर को फोर्स बुलाकर तोड़ने लगे। जिसके बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचकर जेसीबी के आगे लेट गए। करौंदी चितईपुर मार्ग पर लोग जाम करने के लिए पहुंच गए। इसके बाद नगर निगम टीम ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई बंद कर दिया। प्रभारी निरीक्षक चितईपुर राकेश कुमार गौतम ने लोगों समझाकर पुन मंदिर मरम्मत नगर निगम द्वारा करवाने का आश्वासन देकर लोगों शांत करवाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।