{"_id":"6a2028a1771cffddf309f31c","slug":"video-crackdown-on-stunt-performers-vehicles-modified-silencers-campaign-against-rule-breakers-intensifies-2026-06-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"स्टंटबाजों और मोडिफाइड साइलेंसर वालों पर कार्रवाई, नियम तोड़ने वालों के खिलाफ अभियान तेज; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टंटबाजों और मोडिफाइड साइलेंसर वालों पर कार्रवाई, नियम तोड़ने वालों के खिलाफ अभियान तेज; VIDEO
सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित एवं सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से रविवार को यातायात पुलिस ने चकिया तिराहा और अलीनगर तिराहा पर विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया। ट्रैफिक इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश यादव के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस की कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हड़कंप का माहौल बना रहा और कई वाहन चालक वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेते दिखाई दिए।
अभियान के दौरान पुलिस टीम ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन जांच की। खासतौर पर बिना हेलमेट वाहन चला रहे युवाओं, तेज आवाज करने वाले मोडिफाइड साइलेंसर वाली बाइकों, तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों और सड़क पर स्टंट करने वाले युवकों को निशाने पर रखा गया। पुलिस ने कई स्थानों पर बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों को रोककर जांच की और नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काटे।
ट्रैफिक इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश यादव ने बताया कि छुट्टियों और त्योहारों के दौरान सड़कों पर वाहनों की संख्या बढ़ जाती है। इस दौरान कुछ युवा तेज रफ्तार और स्टंटबाजी करते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि मोडिफाइड साइलेंसर न केवल ध्वनि प्रदूषण फैलाते हैं, बल्कि आम लोगों के लिए असुविधा का कारण भी बनते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।