{"_id":"6a1fc252f9461d325b0d8fd1","slug":"video-sirmour-students-of-parangat-school-impart-lesson-on-a-tobacco-free-society-through-a-street-play-2026-06-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: पारांगत स्कूल के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से दी तंबाकू मुक्त समाज की सीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: पारांगत स्कूल के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से दी तंबाकू मुक्त समाज की सीख
Ankesh Dogra
Updated Wed, 03 Jun 2026 11:27 AM IST
कांसीवाला स्थित पारांगत स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्कूली विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से समाज को नशे और तंबाकू से दूर रहने का संदेश दिया। सबसे पहले विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के जरिये लोगों को तंबाकू मुक्त समाज की सीख दी। इसके बाद कार्यक्रम में वक्ताओं ने विद्यार्थियों को तंबाकू व धूम्रपान से होने वाले जानलेवा दुष्प्रभावों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तंबाकू का सेवन न केवल कैंसर, बल्कि हृदय रोग और श्वसन संबंधी गंभीर बीमारियों का भी मुख्य कारण है। इस अवसर पर आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता और भाषणों के जरिए बच्चों ने अपनी कला और शब्दों से यह बताने का प्रयास किया कि नशा किस तरह जीवन को अंधकार की ओर ले जाता है। विद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों के साथ-साथ अभिभावकों और स्थानीय लोगों से भी आग्रह किया कि वे एक स्वस्थ और नशामुक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान दें। स्कूल प्रबंधन ने युवाओं से आह्वान किया कि वे तंबाकू उत्पादों से दूरी बनाकर अपने बेहतर भविष्य की नींव रखें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।