{"_id":"6a1fd3197ef052b3120f4b58","slug":"video-car-overturns-after-collision-with-bus-in-jagraon-driver-injured-2026-06-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"जगरांव में बस से टक्कर के बाद पलटी कार, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना-फिरोजपुर हाईवे पर सोमवार को एक प्राइवेट बस और कार के बीच हुई टक्कर में कार पलट गई। हादसे में कार चालक को मामूली चोटें आईं, जबकि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
हादसे की सूचना मिलते ही एसएसएफ की टीम मौके पर पहुंची और कार में फंसे चालक को बाहर निकाला। इसके बाद बस स्टैंड चौकी पुलिस को सूचित किया गया, जिसने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
एसएसएफ अधिकारी गुरमीत सिंह ने बताया कि जुझार कंपनी की बस लुधियाना से जगराओं की ओर आ रही थी। इसी दौरान एक कार भी हाईवे पर चल रही थी। जब दोनों वाहन मलाई मक्कन फैक्ट्री के नजदीक और सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल से कुछ दूरी पीछे पहुंचे, तो कार चालक ने अचानक बस के आगे आकर ब्रेक लगा दी। इससे बस कार से टकरा गई और कार सड़क किनारे फुटपाथ पर जाकर पलट गई। वही कार चालक ने बस ड्राइवर पर लापरवाई के आरोप लगाए है
पुलिस ने कार चालक को वाहन से बाहर निकालकर पूछताछ शुरू कर दी है। बस स्टैंड चौकी के इंचार्ज आत्मा सिंह ने बताया कि बस चालक बलविंदर सिंह यात्रियों को लेकर लुधियाना से जगराओं आ रहा था, जबकि कार चालक जसवीर सिंह जगराओं की ओर जा रहा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि कार चालक ने शराब का सेवन किया हुआ था। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।