{"_id":"6a1fcc313f573f2ec0039d4d","slug":"video-newly-appointed-punjab-bjp-president-kewal-dhillon-assumes-charge-2026-06-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंजाब भाजपा के नवनियुक्त प्रधान केवल ढिल्लों ने संभाला कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब भाजपा के नवनियुक्त प्रधान केवल ढिल्लों ने संभाला कार्यभार
पंजाब भाजपा के नवनियुक्त प्रधान केवल ढिल्लों ने आज चंडीगढ़ भाजपा कार्यालय में पदभार ग्रहण किया।
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी, पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़, कार्यकारी प्रधान अश्विनी शर्मा, राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल, सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी, भाजपा महासचिव अनिल सरीन, सूरज प्रकाश, पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, विधायक जांगीलाल महाजन, राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, परनीत कौर, इकबाल सिंह लालपुरा, सीएम भगवंत मान के चचेरे भाई ज्ञान सिंह मान भी मौजूद रहे। वंदे मातरम गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने ढिल्लों को बधाई देते हुए कहा कि बंगाल के बाद भाजपा का अगला निशाना अब पंजाब है। इस दाैरान बोले सो निहाल और जय श्री राम के नारे से सभागार गूंज गया। परनीत कौर ने कहा कि पंजाब फतेह करना है तो सभी को मिलकर साथ चलना होगा
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।