{"_id":"6a1fc658cd10a6671b005d3b","slug":"video-meerut-ed-conducts-raids-in-meerut-over-dubai-linked-online-gaming-network-probe-2026-06-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: ऑनलाइन गेमिंग नेटवर्क की जांच में ईडी की छापेमारी, कपड़ा कारोबारी के घर दस्तावेज खंगाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: ऑनलाइन गेमिंग नेटवर्क की जांच में ईडी की छापेमारी, कपड़ा कारोबारी के घर दस्तावेज खंगाले
मेरठ के मवाना क्षेत्र स्थित मोहल्ला खैरात अली में मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने कपड़ा कारोबारी असद रजा के आवास पर जांच शुरू की। स्थानीय लोगों के अनुसार टीम सुबह करीब सात बजे पहुंची और देर तक दस्तावेजों, वित्तीय रिकॉर्ड तथा अन्य अभिलेखों की जांच करती रही। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए और किसी भी बाहरी व्यक्ति को परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई।
सूत्रों के मुताबिक ईडी की अलग-अलग टीमें मवाना और सांधन क्षेत्र में भी छापेमारी कर रही हैं। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई दुबई से जुड़े एक ऑनलाइन गेमिंग नेटवर्क और कथित वित्तीय लेनदेन की जांच के सिलसिले में की जा रही है। जांच एजेंसी ने मामले के कथित मुख्य आरोपियों शुभम और जैदी से जुड़े ठिकानों को भी जांच के दायरे में लिया है। टीम डिजिटल उपकरणों, दस्तावेजों और वित्तीय लेनदेन से संबंधित साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।
जानकारी के अनुसार असद रजा का पुत्र अलेक जैदी पहले दुबई में नौकरी करता था और कुछ माह पूर्व ही भारत लौटा है। बताया गया कि वह वर्तमान में आगरा में अपने मामा के यहां गया हुआ था, जिसे जांच के दौरान आगरा से बुलाया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।