{"_id":"6a20286dedc6ae4a400542f7","slug":"video-individuals-who-have-performed-outstanding-work-for-society-honored-on-world-brahmin-day-2026-06-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"विश्व ब्राह्मण दिवस पर समाज के उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व ब्राह्मण दिवस पर समाज के उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित; VIDEO
केंद्रीय ब्राह्मण महासभा की ओर से विश्व ब्राह्मण दिवस और चाणक्य जयंती के मौके पर समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। नगर के अग्रवाल सेवा संस्थान में आयोजित समरोह में मुख्य अतिथि बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एसएम दुबे ने कहा कि संगठन ही शक्ति का मानक है, हमें एक रहने की जरूरत है।
डॉ. एसएम दुबे ने कहा कि समाज के लोगों को मिल कर भविष्य का सम्मान करने की आवश्यकता है। इससे समाज में जागरूकता पैदा हो और लोग लक्ष्य प्राप्ति की ओर बढ़ें। विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य दमयंती चौबे ने कहा कि जन जागरूकता के लिए ऐसे उत्सव हम सभी के लिए प्रेरणा का काम करेंगे। संस्था के संरक्षक समाजसेवी सदानंद दुबे ने कहा कि लगातार हमारा यह प्रयास रहा है कि हम सब एक रहें। इसके पूर्व आईपीएस कृति त्रिपाठी, डाॅ. अभिमन्यु पांडेय, डाॅ. आशीष मिश्रा, डाॅ. गौतम त्रिपाठी, डाॅ. महेश तिवारी, डाॅ. जयशंकर चौबे को चिकित्सा के क्षेत्र मे अतुलनीय योगदान, शिक्षा के क्षेत्र में ड्रीम गुरूकुलम के संचालक अंकित पांडेय और सीबीएसई मे जिले की टाप थ्री मंजरी ओझा, अधिवक्ता के रूप मे श्रीनिवास पांडेय, ताइक्वांडों मे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले उत्कर्ष तिवारी व सामाजिक कार्यकर्ता अजय कुमार राय को समृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर हुई। इस अवसर पर डा. केएन पांडेय, सूर्यमुनि तिवारी, अरुण द्विवेदी, नवीन पांडेय, प्रेमनाथ तिवारी, अजय तिवारी, रत्नेश पाठक, प्रताप चौबे, पारस दुबे विशाल तिवारी, आरके त्रिवेदी, प्रिंस पाठक, दुर्गेश पांडेय, सुधाकर दूबे, संतोष उपाध्याय आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता आचार्य पं. मुरलीधर मिश्रा ने किया जबकि संचालन कमलेश तिवारी ने और धन्यवाद ज्ञापन कैप्टन विनोद उपाध्याय ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।