Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
newlywed man who went for a swim in a canal was swept away by the strong current In Tohana of Fatehabad
{"_id":"6a1fbc578e951990fd0a7e69","slug":"video-newlywed-man-who-went-for-a-swim-in-a-canal-was-swept-away-by-the-strong-current-in-tohana-of-fatehabad-2026-06-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में नहर में नहाने गया नवविवाहित युवक तेज बहाव में बहा, टीम तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में नहर में नहाने गया नवविवाहित युवक तेज बहाव में बहा, टीम तलाश में जुटी
गांव रहनवाली वाली नहर में नहाते समय तेज बहाव की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवक राहुल बह गया। हादसा मंगलवार को हुआ। सूचना मिलते ही सदर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव की तलाश के लिए बुधवार को हिसार से टीम बुलाई गई है, जो द नहर में सर्च ऑपरेशन चला रही है।
जानकारी के अनुसार जाखल की नायक बस्ती निवासी राहुल अपने चाचा के लड़के सुमित और दोस्तों गौरव व प्रिंस के साथ नहर में नहाने आया था। चारों गांव रहनवाली के पास नहर में उतरे। नहाते समय अचानक पानी का बहाव तेज हो गया और राहुल बहाव में फंस गया। दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज धार के कारण वह खुद भी संभल नहीं पाए और राहुल आंखों से ओझल हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही सदर थाना के एडिशनल थाना प्रभारी हरदयाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करवाया और हिसार से आई गोताखोर टीम को बुलाया गया। समाचार लिखे जाने तक राहुल का कोई सुराग नहीं लगा था। पुलिस ने आसपास के गांवों में भी सूचना भिजवा दी है ताकि शव तट पर मिले तो तुरंत जानकारी दी जा सके।
राहुल की मां मंजू का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि राहुल की शादी 7 महीने पहले ही हुई थी। घर में दो बहनें और एक भाई भी है।
एडिशनल थाना प्रभारी हरदयाल सिंह ने बताया कि राहुल की तलाश की जा रही है, वह अपने दोस्तों के साथ आया। उन्होंने लोगों से अपील की है कि मानसून में नहरों और दरियाओं में नहाने से बचें। पानी का बहाव ऊपर से कम दिखता है, लेकिन अंदर तेज भंवर होते हैं। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।