{"_id":"6a20288e5b3cc4097d0ff7fd","slug":"video-drainage-system-paralyzed-sewage-water-flowing-on-road-video-2026-06-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"जल निकासी व्यवस्था ठप, सड़क पर बह रहा नाबदान का पानी; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल निकासी व्यवस्था ठप, सड़क पर बह रहा नाबदान का पानी; VIDEO
मढिया गांव में जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। गांव में नाबदान का पानी सड़क पर जमा होने से लोगों का आवागमन प्रभावित हो गया है। स्थिति यह है कि ग्रामीणों को रोजाना गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे संक्रमण और बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या को लेकर विभागीय अधिकारियों, ग्राम सचिव, ग्राम प्रधान और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लगातार शिकायतों के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
बुधवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी करते हुए जल्द से जल्द जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि बरसात का मौसम शुरू होने से पहले यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।
प्रदर्शन में शोभनाथ सिंह, करण यादव, मुन्ना पटेल, ललता देवी, भगवंती देवी, गुलाबी देवी, उर्मिला देवी, भागीरथी देवी, प्यारी देवी, सुनीता देवी, महेंद्र यादव, छोटेलाल पटेल, नारायण यादव, मनोज पटेल, सुनील पटेल, भीम पटेल, शिवम पटेल, अजीत पटेल, श्रेयांश, अनिल पटेल, विनोद पटेल, आशुतोष, अभिषेक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।