{"_id":"6a20289d2906feada80e90f3","slug":"video-voters-should-submit-the-counting-form-by-july-21-2026-06-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़: 21 जुलाई तक गणना प्रपत्र जमा करवाएं मतदाता, तभी सूची में शामिल होगा नाम: एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़: 21 जुलाई तक गणना प्रपत्र जमा करवाएं मतदाता, तभी सूची में शामिल होगा नाम: एसडीएम
बहादुरगढ़ के एसडीएम एवं निर्वाचक पंजीयन अधिकारी अभिनव सिवाच ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर बुधवार को पूरी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी है। उन्होंने मतदाताओं से समय पर गणना प्रपत्र जमा करवाने की अपील करते हुए कहा कि 21 जुलाई 2026 को प्रकाशित होने वाली प्रारंभिक निर्वाचन नामावली में केवल उन्हीं मतदाताओं के नाम शामिल किए जाएंगे, जिन्होंने निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना गणना प्रपत्र जमा कराया होगा।
एसडीएम अभिनव सिवाच ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण के प्रथम चरण में सभी पात्र मतदाताओं को अपना गणना प्रपत्र भरकर संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) के पास जमा करवाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि कोई पात्र नागरिक निर्धारित समय सीमा में गणना प्रपत्र जमा नहीं करवा पाता है तो वह 21 जुलाई से 20 अगस्त 2026 तक चलने वाली दावे एवं आपत्तियों की अवधि के दौरान फॉर्म-6 के साथ अतिरिक्त गणना पत्र भरकर आवेदन कर सकता है।
उन्होंने बताया कि 21 जुलाई से 18 सितंबर 2026 तक सूचना चरण संचालित किया जाएगा। इस दौरान जिन मतदाताओं की जानकारी का सत्यापन पूरा नहीं हो पाएगा, उन्हें सूचना जारी की जाएगी। ऐसे मतदाताओं को सुनवाई के दौरान निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 12 दस्तावेजों में से आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।
एसडीएम ने कहा कि मतदाताओं की सुविधा के लिए ऑनलाइन गणना प्रपत्र भरने की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई गई है। मतदाता निर्वाचन आयोग के मतदाता सेवा पोर्टल पर उपलब्ध गणना प्रपत्र भरें सुविधा का उपयोग कर सकते हैं तथा अपने पूर्व पुनरीक्षण संबंधी रिकॉर्ड की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से शुद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित निर्वाचन नामावली तैयार करने में सहयोग देने की अपील की। इस अवसर पर इलेक्शन कानूनगो मनीष कुमार भी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।