{"_id":"6a202876fb56e8638f0052fb","slug":"video-mla-sushil-singh-lays-foundation-stone-for-link-road-2026-06-03-1780492406","type":"video","status":"publish","title_hn":"विधायक सुशील सिंह ने किया संपर्क मार्ग का शिलान्यास; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक सुशील सिंह ने किया संपर्क मार्ग का शिलान्यास; VIDEO
धानापुर ब्लॉक क्षेत्र के मिश्रान टोला से रायपुर तक करीब तीन किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग का शिलान्यास रविवार को सैयदराजा के भाजपा विधायक सुशील सिंह व ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने किया। दो करोड़ 76 लाख 59 हजार रुपये की लागत से बनने वाले मार्ग के तहत दो किलोमीटर सीसी व किलोमीटर पिच रोड और दो किलोमीटर नाली का निर्माण कराया जाएगा।
विधायक सुशील सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। सड़क, नाली व अन्य आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा। कहा कि यह सड़क क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान करेगी और ग्रामीणों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाएगी। विधायक सुशील सिंह ने कहा कि यह संपर्क मार्ग क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। बताया कि चौचकपुर पक्का पुल व माधोपुर में 220 एमवी क्षमता के बनने वाले विद्युत उपकेंद्र का शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शीघ्र करेंगे। इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्र में आवागमन, बिजली आपूर्ति, औद्योगिक व आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि धानापुर क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। इस मौके पर भाजपा महामंत्री सुजीत जायसवाल, रमेश द्विवेदी, मुकुंद रस्तोगी, शशि रस्तोगी, रिंकू सिंह, प्रधान मिंटू सिंह आदि रहे। अध्यक्षता कमलाकांत मिश्र ने की व संचालन गोपाल बिंद ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।