{"_id":"6a2055f881a961d785015048","slug":"video-mechanic-drowns-in-ramsarovar-pond-in-robertsganj-2026-06-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"रॉबर्ट्सगंज के रामसरोवर तालाब में डूब गया मैकेनिक, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रॉबर्ट्सगंज के रामसरोवर तालाब में डूब गया मैकेनिक, VIDEO
राॅबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के रामसरोवर तालाब में तैराकी करते हुए नहाने का लुत्फ उठाते समय विमलेश (45) डूब गया। वह मोटर मैकेनिक था। दस घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपेरशन के बाद भी उसका पता नहीं चल पाया। अब उसकी तलाशी के लिए एसडीआरएफ से मदद मांगी गई है।
अंबेडकरनगर वार्ड निवासी विमलेश (45) बुधवार की सुबह 10 बजे बेटे के साथ रामसरोवर तालाब पर आया। बेटे को किनारे बैठाकर खुद नहाने के लिए उतर गया। इस दौरान उसने तैरते हुए तालाब के मध्य स्थित श्रीराम की मूर्ति का दो बार चक्कर लगाया। किनारे आने के बाद तीसरी बार चक्कर लगाने के लिए बढ़ा तो बेटे ने आवाज दी पापा लौट आइए... लेकिन उसने कहा कि बस तीसरी बार मूर्ति छूकर वह आ रहा है, लेकिन इस बार वह नहीं लौट पाया। मूर्ति के करीब पहुंचने से पहले ही उसकी सांस टूट गई और वह गहराई में समा गया। वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाने के साथ ही पुलिस को सूचना दी। पहुंचे शहर चौकी इंचार्ज विष्णुप्रभा सिंह स्थानीय गोताखारों की मदद से रात आठ बजे तक उसकी तलाश कराने में जुटे रहे लेकिन कामयाबी नहीं मिली। विमलेश को तीन पुत्र और एक पुत्री हैं। परिवार के सभी सदस्य किसी चमत्कार की आस में तालाब किनारे ही डेरा जमाए हुए थे। पुलिस और नात-रिश्तेदार, पड़ोसी उन्हें ढांढस बंधाने में जुटे हुए थे। प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा के मुताबिक अधेड़ की तलाश कराई जा रही है। तलाशी अभियान के लिए एसडीआरएफ की भी मदद मांगी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।