{"_id":"6a207697559eaf7044048b56","slug":"video-pontoon-bridge-inaugurated-jigna-ghat-syedraja-mla-presides-over-ceremony-2026-06-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"जिगना घाट पर पीपा पुल की हुई शुरूआत, सैयदराजा विधायक ने किया उद्घाटन; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिगना घाट पर पीपा पुल की हुई शुरूआत, सैयदराजा विधायक ने किया उद्घाटन; VIDEO
कमालपुर क्षेत्र के धानापुर-महुजी मार्ग से जिगना घाट गंगा होते हुए गाजीपुर जिले के करंडा ब्लॉक को जोड़ने वाले जिगना गंगा घाट स्थित पीपा पुल का उद्घाटन बुधवार को किया गया। पुल के शुरू होने से चंदौली और गाजीपुर जनपद के बीच आवागमन सुगम हो जाएगा तथा क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोगों को बड़ी सहूलियत होगी। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से इस पीपा पुल की मांग की जा रही थी। पुल चालू होने से दोनों जनपदों के बीच दूरी कम होगी और लोगों का समय व खर्च बचेगा। विशेष रूप से गंगा पार खेती करने वाले किसानों को अपनी कृषि भूमि तक पहुंचने में आसानी होगी। अब किसानों को फसल की बुवाई, सिंचाई और कटाई के दौरान आवागमन में कम परेशानी का सामना करना पड़ेगा। स्थानीय लोगों के अनुसार यह पीपा पुल क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसके माध्यम से व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और ग्रामीणों का संपर्क दोनों जनपदों से बेहतर होगा। उद्घाटन समारोह में ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख देवेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह, सुजीत जायसवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुशील सिंह, चंद्रभान मौर्य, परमानंद सिंह, अनिल श्रीवास्तव, श्रीराम चौबे आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता ग्राम प्रधान अजोरा देवी ने जबकि संचालन रामजी तिवारी ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।