Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
IGP Faridkot Range and SSP Moga conducted a surprise inspection of the Kot Ise Khan Police Station.
{"_id":"6a21068f6022b3c930098a48","slug":"video-igp-faridkot-range-and-ssp-moga-conducted-a-surprise-inspection-of-the-kot-ise-khan-police-station-2026-06-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"आईजीपी फरीदकोट रेंज और एसएसपी मोगा ने किया थाना कोट ईसे खां का औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजीपी फरीदकोट रेंज और एसएसपी मोगा ने किया थाना कोट ईसे खां का औचक निरीक्षण
आईजीपी फरीदकोट रेंज और एसएसपी मोगा ने आज जिला मोगा के थाना कोट ईसे खां तथा नाका प्वाइंट कमालके का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान थाने की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, वायरलेस संचार प्रणाली, इमरजेंसी सायरन तथा अन्य सुरक्षा प्रबंधों का बारीकी से जायजा लिया गया। चेकिंग के दौरान थाने के रिकॉर्ड, मालखाने तथा पुलिस कर्मचारियों के कार्यों का भी निरीक्षण किया गया।
अधिकारियों ने स्टाफ के साथ बातचीत कर उन्हें सतर्कता, अनुशासन और आम जनता के साथ बेहतर व्यवहार बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद नाका प्वाइंट कमालके का दौरा कर नाकाबंदी प्रबंधों, बैरिकेडिंग, तैनात पुलिस कर्मियों तथा वाहनों की जांच प्रक्रिया का निरीक्षण किया गया।
ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गंभीरता से जांच करने तथा हर समय सतर्क रहने के निर्देश दिए गए। आईजीपी फरीदकोट रेंज और एसएसपी मोगा ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार की चेकिंग और निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।