Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Threat to Arvind Kejriwal Lawrence Bishnoi gang Tilak Nagar MLA Jarnail Singh mohali cyber crime station

अरविंद केजरीवाल को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी: सात करोड़ की रंगदारी मांगी, तिलक नगर के विधायक को आया मैसेज

Thu, 12 Nov 2026 10:38 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Published by: Nivedita Updated Thu, 12 Nov 2026 10:38 AM IST
सार

विधायक जरनैल सिंह ने 6 नवंबर को मोहाली के एसएसपी को दी शिकायत में बताया कि उनके निजी मोबाइल नंबर पर कॉल आई और व्हाट्सएप पर भी धमकी भरा संदेश भेजा गया। व्हाट्सएप पर आरोपी का प्रोफाइल नाम 'एच' दिखाई दे रहा था।

विज्ञापन
Threat to Arvind Kejriwal Lawrence Bishnoi gang Tilak Nagar MLA Jarnail Singh mohali cyber crime station
अरविंद केजरीवाल - फोटो : X @ArvindKejriwal

विस्तार

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर सात करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। 
विज्ञापन


आरोपी ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए दिल्ली के तिलक नगर से विधायक जरनैल सिंह को फोन और व्हाट्सएप मैसेज भेजा। 

आरोपी ने धमकी दी कि अगर सात करोड़ रुपये नहीं दिए गए तो अरविंद केजरीवाल और उनकी बेटी हर्षिता केजरीवाल की हत्या कर दी जाएगी। शिकायत के आधार पर मोहाली के साइबर क्राइम थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos

शिकायत में क्या
विधायक जरनैल सिंह ने 6 नवंबर को मोहाली के एसएसपी को दी शिकायत में बताया कि उनके निजी मोबाइल नंबर पर कॉल आई और व्हाट्सएप पर भी धमकी भरा संदेश भेजा गया। व्हाट्सएप पर आरोपी का प्रोफाइल नाम 'एच' दिखाई दे रहा था। कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल को सात करोड़ रुपये देने के लिए कह दो, नहीं तो उन्हें और उनकी बेटी को जान से मार दिया जाएगा।

शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी ने फोन पर धमकी देने के साथ उसी मोबाइल नंबर से लिखित संदेश भी भेजा। इसमें भी सात करोड़ रुपये की मांग करते हुए हत्या की धमकी दोहराई गई। विधायक ने शिकायत में कहा कि आरोपी ने उनकी जनप्रतिनिधि की हैसियत का इस्तेमाल करते हुए केजरीवाल तक फिरौती की मांग और धमकी पहुंचाने की कोशिश की है। उन्होंने इसे गंभीर आपराधिक मामला बताते हुए आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

बीएनएस और आईटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज
पुलिस की प्रारंभिक जांच में शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 308(4), 351(2), 351(3), 351(4), 111(2) और आईटी एक्ट की धारा 66डी के तहत अपराध बनता पाए जाने पर मामला दर्ज किया गया। केस में मोबाइल नंबर  को आरोपी के तौर पर नामजद किया गया है। साइबर क्राइम थाने के इंस्पेक्टर सुनील कुमार को मामले की जांच सौंपी गई है।

कॉल डिटेल और आईपी लॉग खंगालने की मांग
विधायक ने पुलिस से आरोपी के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), आईपी लॉग और मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करने की मांग की है। साथ ही आरोपी के साथ जुड़े अन्य लोगों का पता लगाकर गिरफ्तारी करने और धमकी के मद्देनजर संबंधित सुरक्षा एजेंसियों के साथ तालमेल कर केजरीवाल व उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। शिकायत के साथ व्हाट्सएप मैसेज का स्क्रीनशॉट भी पुलिस को सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed