{"_id":"6a21635282570877350481b0","slug":"video-dm-inspects-namik-village-reviews-school-arrangements-2026-06-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh: नामिक गांव में डीएम का निरीक्षण, स्कूलों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh: नामिक गांव में डीएम का निरीक्षण, स्कूलों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
गायत्री जोशी
Updated Thu, 04 Jun 2026 05:06 PM IST
Link Copied
पिथौरागढ़ में जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई ने जनपद के दूरस्थ क्षेत्र नामिक गांव का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने राजकीय प्राथमिक विद्यालय एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं के साथ बैठ कर मध्याह्न भोजन ग्रहण कर उसकी गुणवत्ता, स्वच्छता एवं पोषण मानकों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने विद्यालयों में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, छात्र उपस्थिति, शिक्षण व्यवस्था, आधारभूत सुविधाओं, पेयजल, शौचालय, खेल सामग्री एवं मिड डे मील व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी पढ़ाई, विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही विकास और सफलता का सबसे सशक्त माध्यम है। बाद में जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से भेंट की। ग्रामीणों ने दूरस्थ क्षेत्र में पहुंच समस्याएं सुनने पर प्रशासन का आभार जताया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु नौगांई, खंड शिक्षा अधिकारी दिगंबर लाल आर्य, खंड विकास अधिकारी नेहा समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।