सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Baba Mahakal Radiates Divine Glory At Chaturthi Bhasma Aarti As Temple Echoes With Jai Shri Mahakal

Mahakal Bhasm Aarti: चतुर्थी की भस्म आरती में दिखा बाबा महाकाल का तेज, मस्तक पर सूर्य और त्रिपुंड से शृंगार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 04 Jun 2026 07:42 AM IST
Baba Mahakal Radiates Divine Glory At Chaturthi Bhasma Aarti As Temple Echoes With Jai Shri Mahakal

ज्येष्ठ अधिकमास कृष्ण पक्ष की चतुर्थी पर गुरुवार सुबह विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आयोजित भस्म आरती के दौरान श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। देर रात से ही भक्त कतारों में लगकर अपने आराध्य बाबा महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे। सुबह 4 बजे मंदिर के पट खुलने के साथ ही बाबा महाकाल का अलौकिक श्रृंगार किया गया और भस्म आरती संपन्न हुई। दिव्य दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। पूरा मंदिर परिसर "जय श्री महाकाल" के जयघोष से गूंज उठा।

मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि ज्येष्ठ अधिकमास कृष्ण पक्ष की चतुर्थी पर परंपरा अनुसार वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। इसके बाद पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में विराजित सभी देव प्रतिमाओं का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर, पंचामृत और फलों के रस से किया गया। पूजन के दौरान प्रथम घंटा बजाकर हरि-ओम जल अर्पित किया गया।

ये भी पढ़ें- सरकारी नौकरी दिलाता हूं बोलकर 25 लाख डकार गया शातिर, 6 केस वाला मास्टरमाइंड गोधरा में दबोचा

इसके पश्चात पुजारियों और पुरोहितों ने बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार किया। कपूर आरती के बाद भगवान को नवीन मुकुट धारण कराया गया। महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से शिवलिंग पर पवित्र भस्म अर्पित की गई और झांझ, मंजीरे, ढोल-नगाड़ों तथा शंखनाद के साथ भस्म आरती संपन्न हुई।

आज के श्रृंगार की विशेषता यह रही कि बाबा महाकाल के स्वरूप में अद्भुत तेज झलक रहा था। शिवलिंग पर सुशोभित त्रिपुंड और शीर्ष भाग पर उभरती दिव्य आभा ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। भक्तों ने बाबा के इस अलौकिक स्वरूप के दर्शन कर स्वयं को धन्य महसूस किया। मान्यता है कि भस्म अर्पण के बाद भगवान महाकाल निराकार से साकार रूप में भक्तों को दर्शन देते हैं।


यह है आरती का समय
  • भस्म आरती सुबह 4 से 6 बजे तक
  • दद्योदक आरती प्रात: 7 से 7:45 बजे तक
  • भोग आरती प्रात: 10 से 10:45 बजे तक
  • संध्या पूजन सायं 5 से 5:45 बजे तक
  • संध्या आरती सायं 7:00 से 7:45 बजे
  • शयन आरती रात्रि 10:30 से 11:00 बजे तक
महाकालेश्वर मंदिर मे आरतियों के समय में हुआ यह बदलाव आश्विन मास की पूर्णिमा (शरद पूर्णिमा) तक जारी रहेगा।
 
भस्म आरती
भस्म आरती में बाबा का शृंगार
 
भस्म आरती
भस्म आरती में बाबा का शृंगार
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

डीह बाबा मंदिर का दीवार और चबूतरा तोड़ने पर हंगामा; VIDEO

04 Jun 2026

जिगना घाट पर पीपा पुल की हुई शुरूआत, सैयदराजा विधायक ने किया उद्घाटन; VIDEO

04 Jun 2026

कानपुर: ट्रक ड्राइवर से होमगार्ड का रुपये लेते वीडियो वायरल

03 Jun 2026

कानपुर: किसानों के लिए आसमान से बरसी राहत, धान की नर्सरी में मददगार होगी प्री मानसून की बारिश

03 Jun 2026

कानपुर: स्टेट हाईवे किनारे बने नाले की पटिया में घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल

03 Jun 2026
विज्ञापन

कानपुर: व्हाट्सएप स्टेटस लगा जिला पंचायत सदस्य के परिवार को मिली धमकी

03 Jun 2026

योगी आदित्यनाथ के जन्मोत्सव पर काशी में रक्तदान महाअभियान, 500 यूनिट का लक्ष्य; VIDEO

03 Jun 2026
विज्ञापन

प्रसूता व नवजात की मौतों पर सख्ती बरतने की मांग; VIDEO

03 Jun 2026

अजय राय ने कहा- प्रदेश की कानून व्यवस्था बेपटरी, भुगत रही जनता; VIDEO

03 Jun 2026

विवाहिता की मौत में पति, सास-ससुर समेत चार पर प्राथमिकी; VIDEO

03 Jun 2026

कानपुर: व्यापारी ने पुलिस पर लगाया अभद्रता का आरोप, वीडियो जारी कर बयां किया दर्द

03 Jun 2026

सरैया आरओबी: ब्लॉक न मिलने से दूसरे दिन भी नहीं शुरू हुआ गर्डर रखने का काम

03 Jun 2026

ग्रेटर नोएडा में बिग लीग सीजन-2 के मैच के दौरान दमदार बल्लेबाजी करते खिलाड़ी

03 Jun 2026

कानपुर: बारिश से मौसम हुआ सुहाना, धूप निकलने से उमस से परेशान रहे लोग

03 Jun 2026

कानपुर: नाले की सफाई के बाद नहीं उठाई गई मिट्टी, लोगों को हो रही परेशानी

03 Jun 2026

कानपुर: रामादेवी रैंप पर मरम्मत का कार्य जारी, लोग बगल से निकल रहे

03 Jun 2026

VIDEO: लखीमपुर खीरी में अफसरों पर भड़के सपा सांसद, बोले- ये रवैया ठीक नहीं

03 Jun 2026

एक लाख का इनामी कमलेश चौधरी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, VIDEO

03 Jun 2026

बन्नादेवी थाना अंतर्गत एक लड़का-लड़की को बेल्ट से पीटने के मामले में तीन गिरफ्तार

03 Jun 2026

Meerut: फलावदा पुलिस के साथ उत्पीड़न का आरोप लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंची महिला, बाग से लीची तोड़ने पर हुआ विवाद

03 Jun 2026

Lakhimpur Kheri: मृतक नीट छात्र के घर पहुंचे सांसद संजय सिंह, परिजनों को बंधाया ढांढस, सरकार पर साधा निशाना

03 Jun 2026

फरीदाबाद के पोलैंड में चमके दीपेश मोर, पावरलिफ्टिंग में जीता कांस्य पदक

03 Jun 2026

गुरुग्राम में मुठभेड़ में गोली लगने से घायल पांच हजार का इनामी बदमाश, 17 प्राथमिकी दर्ज

03 Jun 2026

Muzaffarnagar: भोपा गंग नहर में होमगार्ड ने लगाई छलांग, तलाश जारी

03 Jun 2026

Meerut: ट्रेन में पहले घुसने की जद्दो-जहद ने सुरक्षा मानकों को पीछे धकेला, भीड़ में दबी रह गई लापरवाही

03 Jun 2026

Meerut: जल्दी की होड़ में जान से खिलावाड़, ट्रैक पर खड़े होकर ट्रेन का इंतज़ार करते दिखे अभ्यार्थी

03 Jun 2026

महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन; VIDEO

03 Jun 2026

रॉबर्ट्सगंज के रामसरोवर तालाब में डूब गया मैकेनिक, VIDEO

03 Jun 2026

खंडवा आगकांड: 19 परिवारों से मिले सांसद-विधायक, राहत सामग्री बांटकर दिया भरोसा

03 Jun 2026

जादूंग और नेलांग गांव में जाड़ समुदाय के आराध्य की हुई वार्षिक पूजा और पांडव नृत्य, भावुक हुए ग्रामीण

03 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed