Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Saplings will be planted on 158 hectares of encroachment free land, campaign continues for the second day
{"_id":"6a21b3edc7c1649355066929","slug":"video-saplings-will-be-planted-on-158-hectares-of-encroachment-free-land-campaign-continues-for-the-second-day-2026-06-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: 158 हेक्टर अतिक्रमण मुक्त भूमि पर होगा पौधारोपण, दूसरे दिन भी चला अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: 158 हेक्टर अतिक्रमण मुक्त भूमि पर होगा पौधारोपण, दूसरे दिन भी चला अभियान
मेरठ। आगामी वन महोत्सव सप्ताह के तहत प्रस्तावित वृहद पौधारोपण अभियान को सफल बनाने के लिए वन विभाग की सभी तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही हैं लगातार दूसरे दिन हस्तिनापुर के खेड़ी कलां गांव में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने और भूमि को पौधारोपण योग्य बनाने का कार्य जारी रहा। प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त टीम ने भूमि का सीमांकन कर जुताई कराई। वन विभाग द्वारा अभियान के लिए बधवा, बधवी और खेड़ी कलां क्षेत्र की सरकारी भूमि का चयन किया गया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार जुलाई के प्रथम सप्ताह से वृहद पौधारोपण अभियान शुरू होना है, जिसके मद्देनजर सभी तैयारियां समय से पूरी करने पर जोर दिया जा रहा है। वन क्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय ने बताया कि पौधारोपण के लिए भूमि चिन्हित करने, अतिक्रमण हटाने और जुताई कराने का कार्य लगातार चल रहा है। नायब तहसीलदार नितेश सैनी के नेतृत्व में राजस्व एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ने गंगा किनारे स्थित खेड़ी कलां गांव में करीब 45 हेक्टेयर सरकारी भूमि का सीमांकन कराया और जुताई कराई। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 130 हेक्टेयर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जा चुका है। विभाग का लक्ष्य 158 हेक्टेयर भूमि पर पौधारोपण करना है। अभियान के तहत हजारों पौधे रोपित किए जाएंगे, जिससे क्षेत्र में हरित क्षेत्र बढ़ेगा और पर्यावरण संरक्षण को मजबूती मिलेगी। पौधारोपण अभियान से पूर्व सभी चयनित स्थलों को पूरी तरह तैयार कर लिया जाएगा, ताकि बारिश शुरू होते ही निर्धारित लक्ष्य के अनुसार पौधे लगाए जा सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।