{"_id":"6aaa3f03dd98b410e40ef23d","slug":"meerut-air-show-surya-kiran-team-inspects-venue-ahead-of-september-19-20-show-2026-09-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मेरठ में एयर शो: सूर्य किरण टीम ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण, 19 और 20 सितंबर को आसमान में दिखेगा रोमांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में एयर शो: सूर्य किरण टीम ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण, 19 और 20 सितंबर को आसमान में दिखेगा रोमांच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:32 PM IST
सार
मेरठ में 19 और 20 सितंबर को होने वाले एयर शो की तैयारियां शुरू हो गई हैं। भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण एरोबैटिक टीम ने मोहिउद्दीनपुर स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मेरठ में भारतीय वायुसेना की प्रसिद्ध सूर्य किरण एरोबैटिक टीम 19 और 20 सितंबर को मेरठ के आसमान में रोमांचक उड़ानों का प्रदर्शन करेगी। इसके लिए भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण टीम ने एयर शो स्थल का निरीक्षण किया। यह एयर शो भाजपा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी के प्रस्ताव पर आयोजित किया जा रहा है।
नौ हॉक एमके-132 विमानों के साथ उड़ान भरेगी टीम
वर्ष 1996 में स्थापित सूर्य किरण एरोबैटिक टीम को एशिया में एकमात्र नौ-एयरक्राफ्ट एरोबैटिक टीम होने का गौरव प्राप्त है। ग्रुप कैप्टन अजय दसरथी (एसयू-30 एमकेआई पायलट) के नेतृत्व में यह टीम हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा निर्मित नौ लाल और सफेद हॉक एमके 132 एयरक्राफ्ट के साथ उड़ान भरेगी। एयर शो के दौरान दर्शक हवा में शानदार लूप, बैरल रोल, उल्टी उड़ान और टीम के डीएनए मैनूवर का गवाह बनेंगे।
स्वदेशी स्मोक पॉड्स होंगे आकर्षण
एयर शो का मुख्य आकर्षण नासिक स्थित वायुसेना के बेस रिपेयर डिपो की ओर से विकसित स्वदेशी स्मोक पॉड्स होंगे। इनकी मदद से हॉक जेट्स आसमान को राष्ट्रीय ध्वज के तीन रंगों केसरिया, सफेद और हरे रंग की छटा से सराबोर कर देंगे।
मेरठ के तीन अधिकारी टीम में शामिल
इस एयर शो की टीम के सदस्यों में मेरठ निवासी स्क्वाड्रन लीडर अमन गोयल, स्क्वाड्रन लीडर राहुल सिंह और स्क्वाड्रन लीडर शरद गोयल शामिल हैं। मंगलवार को वायुसेना की टीम ने भाजपा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी और अपर जिलाधिकारी नगर ब्रजेश सिंह के साथ परतापुर क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर में होने वाले एयर शो स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
5 of 6
सूर्यकिरण टीम ने हॉक विमानों से विभिन्न एरोबेटिक करतब दिखाए।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ में होगा यह सबसे अनूठा शो : डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी
सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बताया कि मेरठ में अपनी तरह का यह पहला अनूठा एयर शो है। इससे पहले उत्तर प्रदेश में लखनऊ में वायुसेना के सूर्य किरण विमानों ने एयर शो किया था। उन्होंने 13 मई को मेरठ में सूर्य किरण विमानों द्वारा एयर शो कराने का प्रस्ताव दिया था। इसे आठ सितंबर को मंजूरी मिली। उन्हें सोमवार को ही वायुसेना से एयर शो की आधिकारिक जानकारी मिली है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।