फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Central Market Bulldozer Action: Power Cut in Several Shastri Nagar Sectors, Water Supply Affected

मेरठ सेंट्रल मार्केट में फिर गरजा बुलडोजर: शास्त्री नगर के कई इलाकों में बिजली गुल; सुबह से पानी को तरसे लोग

Wed, 16 Sep 2026 11:08 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 16 Sep 2026 11:08 AM IST
सार

मेरठ के शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में आवास एवं विकास परिषद की कार्रवाई के दौरान एहतियातन बिजली काट दी गई। कई सेक्टरों में बिजली गुल रहने से पानी की आपूर्ति भी प्रभावित रही।

विज्ञापन
Meerut Central Market Bulldozer Action: Power Cut in Several Shastri Nagar Sectors, Water Supply Affected
मेरठ सेंट्रल मार्केट में बुलडोजर कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में कार्रवाई के दौरान कई सेक्टरों में बिजली गुल रही। बिजली नहीं आने से पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हुई और सुबह से लोग परेशान रहे। मौके पर मीडिया को कवरेज से रोके जाने को लेकर भी विरोध हुआ।

विज्ञापन


मेरठ के शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में आवास एवं विकास परिषद की कार्रवाई के दौरान एहतियात के तौर पर बिजली काट दी गई। इसके चलते शास्त्री नगर के सेक्टर-1, सेक्टर-2, सेक्टर-3, सेक्टर-5, सेक्टर-6, सेक्टर-7 और आरटीओ रोड स्थित सेक्टर-9 में बिजली गुल रही। बिजली न आने के कारण पानी की आपूर्ति भी प्रभावित रही। सुबह से बिजली और पानी नहीं आने से लोग परेशान हो उठे।
विज्ञापन


Meerut Central Market Bulldozer Action: Power Cut in Several Shastri Nagar Sectors, Water Supply Affected
मेरठ सेंट्रल मार्केट में बुलडोजर कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

स्कूल जाने वाले बच्चों और नौकरीपेशा लोगों को परेशानी
सुबह से बिजली और पानी की आपूर्ति प्रभावित रहने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्कूल जाने वाले बच्चों और नौकरीपेशा लोगों के साथ ही गृहणियों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

बाजार में कुछ व्यापारी प्रतिष्ठानों के बाहर बैठे
सेंट्रल मार्केट में कार्रवाई के बीच बाजार के कुछ व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों के आगे बैठे हैं। वहीं, महिलाएं मौके पर नहीं पहुंचीं।

मीडिया को कवरेज से रोका जा रहा
कार्रवाई के दौरान मीडिया को कवरेज से रोके जाने की बात सामने आई। एसपी सिटी सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला दे रहे हैं। इसको लेकर मीडिया के लोग उनसे विरोध जता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed