Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
32 city buses can be charged simultaneously at Gurugram Sector-10 depot
{"_id":"6a215b00f7c64736fb0ee46a","slug":"video-32-city-buses-can-be-charged-simultaneously-at-gurugram-sector-10-depot-2026-06-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: सेक्टर-10 डिपो में 32 सिटी बसें एक साथ हो सकेंगी चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: सेक्टर-10 डिपो में 32 सिटी बसें एक साथ हो सकेंगी चार्ज
गुरुग्राम सेक्टर-10 स्थित जीएमसीबीएल बस डिपो के परिसर में चार्जिंग स्टेशन बनाने का काम दोबारा शुरू हो गया है। अगले दो माह में चार्जिंग स्टेशन बनाकर तैयार करने का लक्ष्य है। यहां पर कुल 16 पॉइंट बनाए जाएंगे, जिसमें एक साथ 32 इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज किया जा सकेगा। जीएमसीबीएल को दिल्ली से पीएम ई-बस सेवा के माध्यम से 200 इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी।
इन बसों के जुलाई के अंत या अगस्त माह की शुरुआत में मिलने की संभावना है। ये नई बसें नौ मीटर लंबी होंगी और इनका छोटा साइज होने के चलते कॉलोनियों, सेक्टरों व सोसाइटियों में भी इनका संचालन करने की योजना है।
गुरुग्राम मेट्रोपोलिटन सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) के बस डिपो में पांच एमवीए क्षमता के बिजली कनेक्शन की केबल सेक्टर-9 के बिजली स्टेशन से बस डिपो तक करीब दो साल पहले ही बिछाई जा चुकी थी। यहां पर 11 केवी के तीन कम्पेक्ट सब स्टेशन भी दो साल पहले लगाए जा चुके थे। सेक्टर-10 स्थित डिपो में 100 बसें और सेक्टर-52 स्थित डिपो को 100 बसें मिलेंगी, जिससे शहरवासियों को सार्वजनिक परिवार की ज्यादा सुविधा मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।