{"_id":"6a21b778dc93eb284e0831fc","slug":"video-brandished-pistol-to-show-off-police-arrest-suspect-2026-06-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"भौकाल दिखाने के लिए लहराया तमंचा, पुलिस ने किया गिरफ्तार; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भौकाल दिखाने के लिए लहराया तमंचा, पुलिस ने किया गिरफ्तार; VIDEO
बलुआ थाना क्षेत्र के नैढ़ी ईदगाह चौराहे पर मंगलवार को मारपीट के दौरान तमंचा लहराकर दहशत फैलाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से एक 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।
थानाध्यक्ष अरूण प्रताप सिंह ने बताया कि आमिर अहमद (24) निवासी बड़गावां थाना बलुआ, जनपद चन्दौली को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज प्राथमिकी में कार्रवाई करते हुए आर्म्स एक्ट की धारा बढ़ाई गई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 2 जून को नैढ़ी ईदगाह चौराहे के पास उसकी एक व्यक्ति से मारपीट हुई थी, जिसके बाद उसने तमंचा लहराकर उसे धमकी दी थी। उसने स्वीकार किया कि इलाके में अपना भौकाल बनाने के लिए वह अवैध असलहा अपने पास रखता था। आरोपी ने यह भी बताया कि उसने उक्त तमंचा बिहार के भभुआ जिले में एक अज्ञात व्यक्ति से खरीदा था। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने की जानकारी मिलने के बाद आरोपी घर से वाराणसी जाने के लिए निकला था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।