Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Minister-in-Charge in Meerut: Asim Arun Says—"Previously, We Hesitated; Now, the Government Is Answering Criminals with Bullets."
{"_id":"6a21b3c67f8b991f170bbdf7","slug":"video-minister-in-charge-in-meerut-asim-arun-says-previously-we-hesitated-now-the-government-is-answering-criminals-with-bullets-2026-06-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"मेरठ में प्रभारी मंत्री: असीम अरुण बोले- पहले हिचकती थीं, अब बदमाशों को गोलियों से जवाब दे रही सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में प्रभारी मंत्री: असीम अरुण बोले- पहले हिचकती थीं, अब बदमाशों को गोलियों से जवाब दे रही सरकार
मेरठ। प्रभारी मंत्री असीम अरुण बृहस्पतिवार को मेरठ पहुंचे। उन्होंने कहा कि पहले टू लेन सड़क से दिल्ली से आने में लगते थे घंटों, अब रैपिड से मिनटों में आ गया। मेरठ अब पूरी तरह बदल गया है। पहले की सरकारों में पुलिस अपराधियों पर कार्रवाई से हिचकती थी लेकिन अब सरकार गोली से बदमाशों को जवाब दे रही है। विकसित भारत की यात्रा मेरठ से शुरू होकर पूरे देश में फैल रही है। जब मेरठ में पोस्टिंग थी, तो दिल्ली तक टू लेन सड़क थी लेकिन अब नमो भारत से सफर कर मेरठ आया तो पूरी तरह से बदला हुआ मेरठ दिखाई दिया। बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस पहुंचे प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने यह बातें पत्रकार वार्ता में की। प्रभारी मंत्री ने कहा कि महिलाएं अब खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं। पहले की सरकारों में लड़कियां क्या लड़कों को भी शाम के बाद घर से जाने नहीं दिया जाता था लेकिन अब वे बेखौफ हैं। उन्होंने कहा कि मेरठ एनसीआर का केंद्र है और यहां हो रहा विकास सरकार की प्राथमिकता दर्शाता है। बाद में उन्होंने एनेक्सी में पार्टी नेताओं के साथ बैठक की। महापौर हरिकांत अहलूवालिया, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, जिला अध्यक्ष हरवीर पाल, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा, डॉक्टर चरण सिंह लिसाड़ी, नरेश त्यागी, आलोक सिसोदिया आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।