{"_id":"6a21b13e98e2d3bc9e0a2485","slug":"video-bjp-leader-levels-serious-corruption-allegations-against-nagar-panchayat-chairman-investigation-launched-2026-06-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता ने नगर पंचायत चेयरमैन पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, जांच शुरू; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता ने नगर पंचायत चेयरमैन पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, जांच शुरू; VIDEO
सैयदराजा नगर पंचायत में विकास कार्यों को लेकर कथित वित्तीय अनियमितताओं और सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोपों ने राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है। मामले में भाजपा से जुड़े एक नेता द्वारा नगर पंचायत चेयरमैन पर गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद शिकायत मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंच गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा मामले में रिपोर्ट तलब किए जाने के बाद प्रशासनिक स्तर पर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि नगर पंचायत क्षेत्र में पहले से बनी सड़कों और नालियों को तोड़कर पुनः निर्माण कराया गया, जिससे सरकारी धन का अनावश्यक उपयोग किया गया। साथ ही यह भी दावा किया गया है कि इंटरलॉकिंग ईंटों को दोबारा प्रयोग में लाकर सरकारी धन के बंदरबांट की कोशिश की गई।
आरोपों में नगर पंचायत के विकास कार्यों के अलावा कूड़ेदान वितरण प्रक्रिया में भी वित्तीय अनियमितताओं की बात कही गई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि विभिन्न विकास कार्यों में गुणवत्ता और वित्तीय पारदर्शिता की अनदेखी की गई है।
मामले में पूर्व चेयरमैन शंकर जायसवाल ने भी प्रशासनिक कार्रवाई और कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने जिलाधिकारी से मुलाकात कर पूरे प्रकरण की गहन जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से वर्ष 2025 से अब तक नगर पंचायत में हुए विकास कार्यों का पूरा ब्योरा मांगा गया है। इसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर जांच टीम गठित कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार जांच टीम विभिन्न विकास कार्यों, भुगतान प्रक्रिया, निर्माण कार्यों और संबंधित अभिलेखों की जांच करेगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।