{"_id":"6a21b11fdc93eb284e0831dd","slug":"video-fire-at-tent-house-warehouse-causes-about-one-crore-loss-2026-06-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"टेंट हाउस के गोदाम में आग से डेढ़ करोड़ का नुकसान, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंट हाउस के गोदाम में आग से डेढ़ करोड़ का नुकसान, VIDEO
भदोही। कोतवाली के मामदेवपुर स्थित मान्यवर कांशीराम शहरी आवासीय कालोनी के पास एक टेंट हाउस के गोदाम में बृहस्पतिवार को दोपहर अचानक आग लग जाने से करोड़ो रुपयों के टेंट हाऊस का सामान जलकर नष्ट हो गया। आग कब और कैसे लगी यह स्पष्ट नहीं हो सका। दमकल विभाग ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक सामान जल चुका था। संचालक ने शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है।
चकसैफ वार्ड (पुरानी बाटा गली) निवासी मो. आरिफ, अंसारी टेंट हाउस के नाम से वैवाहिक आयोजनों में टेंट आदि लगाने का काम करते हैं। टेंट का सामान रखने के लिए उन्होंने मामदेवपुर में बड़ा गोदाम बनवाया है। उसमें टेंट के सामान, सोफा, कुर्सी, मैटिंग, पर्दा सहित वैवाहिक आयोजन में काम आने वाले लगभग हर सामान स्टोर किया जाता है। उनके पुत्र हाफिज शहजाद ने बताया कि गोदाम पिछले कई दिनों से बंद था। यही कारण है कि जब धुआं उठना शुरू हुआ तब आसपास के लोगों को पता चला, जबकि आग काफी पहले से लगी थी। दमकल को सूचित किया तो कुछ ही मिनटों में दमकल विभाग के लोग तीन दमकल के साथ मौके पर पहुंच गए। अफरा तफरी के माहौल मे लोगों ने करीब तीन घंटे तक आग बुझाने में लगे रहे, लेकिन विशेष लाभ नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि गोदाम में सैकड़ो नए सोफा सेट, चीन से आयातित कुर्सियां के अलावा रजाई, गद्दे, कूलर, शामियाना के सामान व शादी ब्याह में काम आने वाले अन्य सामान रखे थे जिसमे कुछ सही सलामत नहीं बचा। उन्होंने लगभग डेढ़ करोड के नुकसान का आंकलन किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।