{"_id":"6a21b131a1de34963c0610e5","slug":"video-instead-of-bike-photos-of-shoe-pipe-stone-sent-resulting-in-9000-fine-2026-06-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाइक की जगह जूता, पाइप और पत्थर की तस्वीर लगाकर भेज दिए 9 हजार का चालान, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की जगह जूता, पाइप और पत्थर की तस्वीर लगाकर भेज दिए 9 हजार का चालान, VIDEO
जौनपुर के बरसठी थाना क्षेत्र के सरसरा गांव निवासी रीता गुप्ता के नाम पंजीकृत बाइक बाइक का ऑनलाइन चालान किया गया है। यह चालान उनके वाहन की जगह जूता, पाइप और पत्थर की तस्वीर अपलोड कर की गई है, जिसे लेकर बाइक सवार हैरान है।
28 मई को बाइक का नौ हजार रुपये का ऑनलाइन चालान किया गया। आरोप है कि चालान में बाइक और यातायात नियम उल्लंघन से संबंधित कोई स्पष्ट फोटो नहीं लगाई गई, बल्कि जूता, पाइप और पत्थर की तस्वीर अपलोड कर दी गई। चालान में ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, फिटनेस, नंबर प्लेट और इंश्योरेंस न होने का उल्लेख किया गया है। वाहन मालिक के बेटे सचिन गुप्ता ने बताया कि जिस दिन बाइक का चालान किया गया है वह उस दिन घर के बाहर खड़ी थी। मोबाइल पर चालान और नौ हजार रुपये जुर्माने का संदेश आने के बाद परिवार परेशान हो गया। उनका कहना है कि बाइक से संबंधित सभी कागजात, फिटनेस और इंश्योरेंस वैध हैं। फिटनेस वर्ष 2036 तक, इंश्योरेंस वर्ष 2027 तक मान्य है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।