{"_id":"6afb0f5e5f1de8783d0d3678","slug":"demand-to-open-the-kartarpur-sahib-corridor-ahead-of-the-prakash-parv-2026-11-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: प्रकाश पर्व से पहले करतारपुर साहिब कॉरिडोर खोलने की मांग, सीएम मान ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: प्रकाश पर्व से पहले करतारपुर साहिब कॉरिडोर खोलने की मांग, सीएम मान ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
Mon, 16 Nov 2026 07:51 PM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 16 Nov 2026 07:51 PM IST
सार
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर दुनिया भर की सिख संगत की भावनाओं का हवाला देते हुए करतारपुर साहिब कॉरिडोर तुरंत खोलने की अपील की है।
विज्ञापन
करतारपुर कॉरिडोर पर गरमाई सियासत
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने केंद्र सरकार से श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व से पहले श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर को तुरंत दोबारा खोलने की मांग की है। पार्टी नेताओं ने कहा कि कॉरिडोर लंबे समय से बंद होने के कारण देश-विदेश की सिख संगत अपनी धार्मिक भावनाओं के अनुरूप पवित्र तीर्थस्थल पर माथा टेकने से वंचित है।
आप पंजाब के सांसद मालविंदर सिंह कंग ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर दुनिया भर के सिख समुदाय की भावनाओं से अवगत करा चुके हैं और कॉरिडोर को बिना देरी खोले जाने की मांग कर चुके हैं।
कंग ने कहा कि श्री करतारपुर साहिब का सिख धर्म के इतिहास में विशेष धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व है। यह वही पवित्र स्थान है, जहां श्री गुरु नानक देव जी ने अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय बिताया और मानवता को 'किरत करो' का संदेश दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री से अपील करते हुए कहा कि श्री गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व नजदीक है और श्रद्धालु बेसब्री से करतारपुर साहिब जाने का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में केंद्र सरकार को सिख संगत की भावनाओं का सम्मान करते हुए कॉरिडोर तत्काल खोलना चाहिए, ताकि श्रद्धालु पवित्र गुरुधाम में माथा टेक सकें।
विज्ञापन
उन्होंने केंद्र सरकार से इस मामले में स्पष्ट जवाब मांगा और कहा कि जब व्यापारिक गतिविधियां जारी रह सकती हैं, तो सिख श्रद्धालुओं को अपने पवित्र धार्मिक स्थल पर जाने से क्यों रोका जा रहा है?
विज्ञापन
आप पंजाब के सांसद मालविंदर सिंह कंग ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर दुनिया भर के सिख समुदाय की भावनाओं से अवगत करा चुके हैं और कॉरिडोर को बिना देरी खोले जाने की मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन
कंग ने कहा कि श्री करतारपुर साहिब का सिख धर्म के इतिहास में विशेष धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व है। यह वही पवित्र स्थान है, जहां श्री गुरु नानक देव जी ने अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय बिताया और मानवता को 'किरत करो' का संदेश दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री से अपील करते हुए कहा कि श्री गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व नजदीक है और श्रद्धालु बेसब्री से करतारपुर साहिब जाने का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में केंद्र सरकार को सिख संगत की भावनाओं का सम्मान करते हुए कॉरिडोर तत्काल खोलना चाहिए, ताकि श्रद्धालु पवित्र गुरुधाम में माथा टेक सकें।
विज्ञापन
हर महीने 15 तारीख को संगत करती है अरदास
डेरा बाबा नानक में आप पंजाब के मुख्य प्रवक्ता एवं सांसद कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि हर महीने की 15 तारीख को सिख श्रद्धालु करतारपुर साहिब कॉरिडोर को दोबारा खोलने की अरदास करने के लिए एकत्रित होते हैं। उन्होंने कहा कि लगातार प्रार्थनाओं और अपीलों के बावजूद संगत को सिख इतिहास के सबसे पवित्र स्थानों में से एक के दर्शन का अवसर नहीं मिल पा रहा है।
धालीवाल ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर कॉरिडोर बंद रखने के केंद्र सरकार के तर्क पर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि यदि सुरक्षा कारणों से धार्मिक यात्रा के लिए कॉरिडोर बंद है, तो गुजरात के बंदरगाहों सहित अन्य रास्तों से पाकिस्तान के साथ व्यापारिक गतिविधियां कैसे जारी हैं?उन्होंने केंद्र सरकार से इस मामले में स्पष्ट जवाब मांगा और कहा कि जब व्यापारिक गतिविधियां जारी रह सकती हैं, तो सिख श्रद्धालुओं को अपने पवित्र धार्मिक स्थल पर जाने से क्यों रोका जा रहा है?
Trending Videos
'कॉरिडोर बंद रखना सुरक्षा नहीं, राजनीतिक फैसला'
धालीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार पंजाब और सिख समुदाय के साथ भेदभाव कर रही है। उन्होंने कहा कि धार्मिक भावनाओं को राजनीतिक लाभ के लिए नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कॉरिडोर बंद रहने को सुरक्षा के बजाय राजनीतिक फैसला बताते हुए अडानी और अंबानी से जुड़े कारोबारी हितों का भी उल्लेख किया। धालीवाल ने सवाल उठाया कि यदि गुजरात के बंदरगाहों से जुड़े रास्तों के माध्यम से पाकिस्तान के साथ व्यापार जारी रह सकता है, तो सिख श्रद्धालुओं को श्री करतारपुर साहिब जाने की अनुमति क्यों नहीं दी जा रही?उन्होंने कहा कि जब सीमा पार व्यापारिक गतिविधियां जारी रह सकती हैं, तो सिख समुदाय को श्री करतारपुर साहिब में माथा टेकने के अवसर से वंचित रखने का कोई औचित्य नहीं है।
आप नेताओं ने केंद्र सरकार से मांग की कि श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व से पहले करतारपुर साहिब कॉरिडोर को दोबारा खोला जाए, ताकि देश-विदेश की संगत पवित्र गुरुधाम के दर्शन कर सके और गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त कर सके।
