{"_id":"6a72fd523f419bfffc0f3ff5","slug":"drug-dealer-found-dead-in-khanna-police-station-toilet-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"खन्ना थाने के शौचालय में दवा कारोबारी की मौत: शिकायत देने आए थे पुलिस स्टेशन, जिंदा जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खन्ना थाने के शौचालय में दवा कारोबारी की मौत: शिकायत देने आए थे पुलिस स्टेशन, जिंदा जले
Wed, 05 Aug 2026 02:37 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 05 Aug 2026 02:37 PM IST
सार
पुलिस स्टेशन के शौचालय में हुई दवा कारोबारी की मौत से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
दवा कारोबारी की जलने से मौत
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर में थाना सिटी-1 के शौचालय में एक दवा कारोबारी गोबिंद सिंह की जलकर मौत हो गई। वे कथित ढोंगी बाबा चरणदास के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे थे। इस घटना ने पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
बाबा पर ठगी का आरोप
जानकारी के मुताबिक लुधियाना निवासी गोबिंद सिंह आर्थिक नुकसान से परेशान थे। उन्होंने खन्ना के कथित बाबा चरणदास से संपर्क किया जिसने तंत्र-मंत्र के नाम पर 73 हजार रुपये लिए। बाबा ने केवल 20 हजार रुपये लौटाए और बाकी देने से इन्कार कर दिया। गोबिंद सिंह ने बाबा और उसके तीन साथियों पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत में उन्होंने किसी अनहोनी के लिए बाबा को जिम्मेदार ठहराया था। सोमवार को पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया था। गोबिंद सिंह थाने पहुंच गए लेकिन दूसरा पक्ष नहीं आया था। इसी दौरान वे शौचालय में गए और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।
विज्ञापन
काफी देर तक बाहर न आने पर पुलिसकर्मियों ने दरवाजा खुलवाया तो गोबिंद सिंह मृत पाए गए। पुलिस ने बाबा चरणदास, मक्खन सिंह, जुगराज सिंह और इंदरप्रीत सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि जांच चल रही है कि पेट्रोल थाने के अंदर कैसे पहुंचा। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज की जांच की बात भी कही। इस घटना से शहर में चर्चा का माहौल है और निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है।