फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   ED raid on former Punjab minister Sundar Sham Arora residence

पंजाब के पूर्व मंत्री पर ईडी रेड: सुबह पांच बजे सुंदर शाम अरोड़ा के घर पहुंची टीम, वकील बोले-कारण नहीं बताया

Mon, 02 Nov 2026 09:12 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर Published by: Nivedita Updated Mon, 02 Nov 2026 09:12 AM IST
सार

इससे पहले भी आयकर विभाग की टीम अरोड़ा के आवास पर लगातार करीब तीन दिन यानी लगभग 62 घंटे तक जांच कर चुकी है। उस समय अरोड़ा ने दावा किया था कि आयकर विभाग की कार्रवाई उनके बेटे के प्रॉपर्टी कारोबार से संबंधित थी।

विज्ञापन
ED raid on former Punjab minister Sundar Sham Arora residence
पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के घर ईडी की रेड - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब की कांग्रेस सरकार में उद्योग मंत्री रहे वरिष्ठ नेता सुंदर शाम अरोड़ा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। सोमवार सुबह करीब पांच बजे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने होशियारपुर स्थित उनके आवास पर छापेमारी की। टीम ने आवास को घेरकर जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन


सुंदर शाम अरोड़ा के वकील एडवोकेट एचएस सैनी ने बताया कि अधिकारियों से बातचीत के दौरान उन्हें जानकारी मिली है कि जांच के लिए पहुंची टीम प्रवर्तन निदेशालय के चंडीगढ़ कार्यालय से संबंधित है। उन्होंने कहा कि अभी तक अधिकारियों ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि यह कार्रवाई किस मामले के संबंध में की जा रही है। हालांकि, टीम की ओर से कुछ दस्तावेज मांगे गए हैं।
विज्ञापन




उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी आयकर विभाग की टीम अरोड़ा के आवास पर लगातार करीब तीन दिन यानी लगभग 62 घंटे तक जांच कर चुकी है। उस समय अरोड़ा ने दावा किया था कि आयकर विभाग की कार्रवाई उनके बेटे के प्रॉपर्टी कारोबार से संबंधित थी। उन्होंने यह भी कहा था कि जांच के दौरान अधिकारियों को कोई गैरकानूनी सामग्री नहीं मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल ईडी की ताजा कार्रवाई के कारणों और मांगे गए दस्तावेजों के संबंध में आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। एजेंसी की ओर से भी कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed