{"_id":"6ae89a8ce1c9de7d27018081","slug":"video-tractor-trolley-runs-over-one-year-old-child-in-moga-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में ट्रैक्टर ट्रॉली ने एक साल के बच्चे को कुचला, हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में ट्रैक्टर ट्रॉली ने एक साल के बच्चे को कुचला, हुई मौत
मोगा के कोट ईसे खां में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से एक साल के मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान दिव्यांश पुत्र जतिन, निवासी साधांवाली बस्ती, चीमा रोड, कोट ईसे खां के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, बच्चे का पिता जतिन अपने करीब एक साल के बेटे को वॉकर में बैठाकर बस्ती की गली के पास सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान चीमा रोड की तरफ से कैरी से भरी आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बच्चा ट्रैक्टर के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए परिवार के सदस्यों और बस्तीवासियों ने पुलिस प्रशासन पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ उचित कार्रवाई न करने के आरोप लगाते हुए इसके विरोध में उन्होंने कोट ईसे खां के मुख्य चौक के चारों रास्ते बंद कर कुछ समय के लिए धरना दिए थे । पुलिस ने परिवार के बयान के आधार पर ट्रेक्टर चालक पर मामला दर्ज करके उनको गिरफ्तार कर लिया हे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।