{"_id":"6a3e45629c36bf6a4f022e9e","slug":"four-individuals-armed-with-guns-entered-businessman-home-and-searched-premises-khanna-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khanna: गन लेकर व्यापारी के घर में घुसे चार लोग, 'स्टाफ से हैं' बोलकर ली घर की तलाशी; पुलिस को भनक तक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khanna: गन लेकर व्यापारी के घर में घुसे चार लोग, 'स्टाफ से हैं' बोलकर ली घर की तलाशी; पुलिस को भनक तक नहीं
Fri, 26 Jun 2026 02:59 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Fri, 26 Jun 2026 02:59 PM IST
सार
भाजपा नेता एडवोकेट चिरांशु रतन ने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति हथियार लेकर खुद को पुलिस स्टाफ बताकर किसी के घर में घुस जाए और स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी तक न हो, तो यह बेहद चिंताजनक स्थिति है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते भाजपा नेता चिरांशु रतन
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खन्ना में दिनदहाड़े चार हथियारबंद लोग एक व्यापारी के घर में घुस गए। उन्होंने खुद को स्टाफ से बताते हुए कहा कि घर में एक व्यक्ति छिपा है और वे उसे लेने आए हैं। इसके बाद करीब 15 मिनट तक पूरे घर की तलाशी ली। वहीं स्थानीय पुलिस को इस कार्रवाई की कोई जानकारी ही नहीं थी।
विज्ञापन
पीड़ित व्यापारी अमन वर्मा ने बताया कि चार लोग हथियारों के साथ घर में दाखिल हुए। परिवार डर गया। उन्होंने कहा कि वे सर्राफा कारोबार से जुड़े हैं और उन्हें किसी व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इसके बावजूद चारों ने घर के एक-एक कमरे की तलाशी ली। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई।
विज्ञापन
घटना के बाद अमन वर्मा ने भाजपा नेता एवं अधिवक्ता चिरांशु रतन को सूचना दी। रतन ने तुरंत एसएसपी खन्ना और एसएचओ सिटी-2 से संपर्क किया, लेकिन दोनों ने ऐसी किसी कार्रवाई की जानकारी होने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह व्यापारी अमन वर्मा और भाजपा नेता एडवोकेट रतन की अगुवाई में अन्य लोगों ने एसएसपी खन्ना दर्पण अहलूवालिया से मुलाकात कर सीसीटीवी फुटेज सौंपी। अधिवक्ता के अनुसार, एसएसपी ने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं थी और जांच के लिए दो-तीन दिन का समय मांगा है। उन्होंने निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिया।
भाजपा नेता एडवोकेट रतन ने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति हथियार लेकर खुद को पुलिस स्टाफ बताकर किसी के घर में घुस जाए और स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी तक न हो, तो यह बेहद चिंताजनक स्थिति है। उन्होंने कहा कि आम नागरिक कैसे तय करेगा कि सामने असली पुलिस है या कोई फर्जी गिरोह? ऐसे घटनाक्रम शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं।
उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में पंजाब में गैंगस्टर गतिविधियों और व्यापारियों को निशाना बनाने की घटनाएं बढ़ी हैं। ऐसे माहौल में इस तरह की घटना से व्यापारियों और आम लोगों में भय का वातावरण बनना स्वाभाविक है। उन्होंने मांग की कि मामले की जल्द जांच कर सच्चाई सार्वजनिक की जाए और यदि किसी ने पुलिस का नाम लेकर लोगों को डराने या कानून का दुरुपयोग करने की कोशिश की है तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।
एडवोकेट रतन ने कहा कि हमें एसएसपी खन्ना पर भरोसा है वह जल्द निष्पक्ष जांच कर बनती कानूनी कार्रवाई जरूर करेंगे ताकि आगे से शहर के लोगों को सुरक्षा यकीनन बनाई जाए।