फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Husband murders wife in Mansa Punjab

पति बना हैवान: आठ माह की गर्भवती को दी खौफनाक मौत, पेट में थे जुड़वां बच्चे; शक में उजाड़ दिया परिवार

Sat, 11 Jul 2026 08:26 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 11 Jul 2026 08:26 PM IST
सार

पंजाब के मानसा में अवैध संबंधों के शक में पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी पति ने अपनी आठ माह की गर्भवती पत्नी को तेजदार हथियार से मार दिया। 

विज्ञापन
Husband murders wife in Mansa Punjab
पति ने की पत्नी की हत्या - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मानसा जिले के गांव ठूठियांवाली में पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक मृतका आठ माह की गर्भवती थी। पति ने तेजधार हथियार से पत्नी की हत्या कर दी गई। मृतका के चाचा मेवा सिंह और भाई मनदीप सिंह ने बताया आरोपी को पत्नी पर अवैध संबंधों का शक था। 
विज्ञापन


महिला के गर्भ में थे जुड़वां बच्चे
महिला के गर्भ में जुड़वां बच्चे थे। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों के मुताबिक, 22 वर्षीय सिमरजीत कौर की करीब एक वर्ष पहले गांव बुर्ज राठी निवासी युवक सचप्रीत सिंह से प्रेम विवाह हुआ था। बाद में दोनों परिवारों की सहमति से उनका विवाह विधिवत संपन्न करवाया गया। 
विज्ञापन


घटना वाले दिन आरोपी आया था ससुराल 
सिमरजीत आठ माह की गर्भवती थी और प्रसव के लिए अपने मायके गांव ठूठियांवाली आई हुई थी।बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन आरोपी दिन में ससुराल आया था और बाद में लौट गया। आरोप है कि रात में उसने पत्नी को फोन कर घर के बाहर बुलाया, जहां धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस 
मृतका के परिजनों ने आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। परिजनों का कहना है कि इस घटना से न केवल उनकी बेटी की जान गई, बल्कि गर्भ में पल रहे दोनों बच्चों की भी मौत हो गई।चौकी ठूठियांवाली के प्रभारी मक्खन सिंह ने बताया कि घटना की सूचना गांव के सरपंच से मिली थी। इसके बाद मृतका के पिता सुखपाल सिंह के बयान के आधार पर आरोपी पति सचप्रीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed