फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Jhota murder case wife was aware of her husband intentions mansa police

झोटा हत्याकांड में खुलासा: पत्नी को पता थे आरोपी पति के इरादे, वारदात से पहले चाचा और युवक को किया था फोन

Fri, 16 Oct 2026 12:18 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा Published by: Nivedita Updated Fri, 16 Oct 2026 12:18 PM IST
सार

मानसा के एसएसपी वैभव चौधरी ने बताया कि वारदात से कुछ मिनट पहले ही आरोपी अश्वनी कुमार ने अपने चाचा और एक युवक को फोन किया था।  

विज्ञापन
Jhota murder case wife was aware of her husband intentions mansa police
परविंदर सिंह झोटा - फोटो : फाइल

विस्तार

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में आरोपी से शुरुआती पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी की पत्नी नीलम रानी को उसके इरादों के बारे में जानकारी थी। हालांकि, उसने पुलिस को सूचित नहीं किया, जिसके चलते उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन


मानसा के एसएसपी वैभव चौधरी ने बताया कि अगर आरोपी की पत्नी ने पुलिस को सतर्क कर दिया होता, तो शायद यह घटना न होती। उन्होंने आगे बताया कि वारदात से कुछ मिनट पहले ही आरोपी अश्वनी कुमार ने अपने चाचा और एक युवक को फोन किया था। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद, अश्वनी कुमार बुलेट मोटरसाइकिल पर मौके से फरार हो गया और बाद में बस के जरिए राजस्थान पहुंच गया। वहीं से उसे पकड़ा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान यह भी सामने आया कि वह मोहाली से नशीली दवाएं लाता था और उनकी सप्लाई करता था। एसएसपी वैभव चौधरी ने बताया कि पुलिस संबंधित विभागों के साथ मिलकर उसके हथियारों के लाइसेंस और मेडिकल स्टोर के लाइसेंस जारी होने की जांच कर रही है। इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में स्टेशन हाउस ऑफिसर बयंत कौर को सस्पेंड कर दिया गया है और संबंधित विभाग से डीएसपी के खिलाफ जांच शुरू करने और कार्रवाई करने का औपचारिक अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed