{"_id":"6ad1d255bb55eea039036303","slug":"jhota-murder-mansa-police-register-three-new-case-incitement-of-religious-sentiments-during-punjab-bandh-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोटा हत्याकांड: पंजाब बंद के दौरान धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप, मानसा पुलिस ने दर्ज किए तीन नए केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोटा हत्याकांड: पंजाब बंद के दौरान धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप, मानसा पुलिस ने दर्ज किए तीन नए केस
Fri, 16 Oct 2026 01:14 PM IST
Nivedita
भारत भूषण, संवाद, बठिंडा
भारत भूषण, संवाद, बठिंडा
Published by: Nivedita
Updated Fri, 16 Oct 2026 01:14 PM IST
सार
पंजाब बंद के दौरान एक निहंग सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर हिन्दू समाज के खिलाफ अपशब्द बोलकर धार्मिक भावनाएं भड़काई। पुलिस को उसकी वीडियो मिली तो निहंग सिंह एवं उसके साथियों के खिलाफ धार्मिक भावनाए भड़काने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
मानसा के एसएसपी वैभव चौधरी
- फोटो : संवाद
विस्तार
मानसा के झोटा हत्याकांड के बाद वीरवार को पंजाब बंद किया गया था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों द्वारा एक कम्युनिटी के खिलाफ एतराज योग्य शब्द बोले गए। अब इस मामले में मानसा पुलिस ने नया केस दर्ज किया है। लड़ाई झगड़ा करने और तोड़फोड़ करने के आरोप में भी केस दर्ज किए गए हैं।
मानसा के एसएसपी वैभव चौधरी ने एक विशेष बातचीत के दौरान बताया कि हत्याकांड के बाद पंजाब बंद के दौरान एक निहंग सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर हिन्दू समाज के खिलाफ अपशब्द बोलकर धार्मिक भावनाएं भड़काई। पुलिस को उसकी वीडियो मिली तो निहंग सिंह एवं उसके साथियों के खिलाफ धार्मिक भावनाए भड़काने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।
एसएसपी चौधरी ने बताया कि बंद के दौरान लड़ाई झगड़ा करने और तोड़फोड़ की वीडियो भी पुलिस को मिली थी, जिसके आधार पर पुलिस ने दोनों मामलों में वीडियो में दिखाई दे रहे कुछ लोगों पर केस दर्ज किया है। अब सभी आरोपियों की पहचान करके उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।