सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Lieutenant General Katiyar to retire after 40 years of service

वेस्टर्न कमांड: क्या ऑपरेशन सिंदूर पर किताब लिखेंगे लेफ्टिनेंट जनरल कटियार?, रिटायरमेंट के बाद का बताया प्लान

मोहित धुपड़, चंडीगढ़ Published by: Ankesh Kumar Updated Tue, 31 Mar 2026 06:31 AM IST
विज्ञापन
सार

पंचकूला के चंडीमंदिर स्थित वेस्टर्न कमांड के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार आज रिटायर हो रहे है। लेफ्टिनेंट जनरल कटियार ने मई 2025 में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पश्चिमी सीमाओं पर अहम भूमिका निभाई थी।

Lieutenant General Katiyar to retire after 40 years of service
वेस्टर्न कमांड के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार। - फोटो : सेना
विज्ञापन

विस्तार

वेस्टर्न कमांड के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार मंगलवार को सेवानिवृत्त हो जाएंगे। करीब 40 वर्षों तक देश की सेवा करने के बाद उन्होंने कहा कि फिलहाल अपने अनुभवों पर किताब लिखने का उनका कोई इरादा नहीं है। वे अब समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान देना चाहते हैं और सेवानिवृत्ति के बाद लखनऊ में बसने की योजना है।

Trending Videos


लेफ्टिनेंट जनरल कटियार ने मई 2025 में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पश्चिमी सीमाओं पर अहम भूमिका निभाई थी। अपने विदाई संबोधन में उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन में सेना की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और वेस्टर्न कमांड आज भी हर चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने बताया कि कमांड अपनी क्षमताएं बढ़ाने के लिए सशस्त्र ड्रोन के निर्माण पर भी काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलाई 2023 में संभाली थी वेस्टर्न कमांड की कमान
उन्होंने पंजाब में पिछले साल आई भीषण बाढ़ त्रासदी के दौरान चलाए गए ऑपरेशन राहत के तहत किए कार्याें के लिए जवानों व आम जनता के सहयोग की सराहना की। जून 1986 में राजपूत रेजिमेंट की 23वीं बटालियन में कमीशन प्राप्त करने वाले लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कटियार का कॅरिअर उत्कृष्ट पेशेवर क्षमता, परिचालन उत्कृष्टता और दूरदर्शी नेतृत्व से परिपूर्ण रहा है। इन दौरान उन्होंने कई चुनौतीपूर्ण परिचालन क्षेत्रों में कार्य किया है। जिनमें सियाचिन ग्लेशियर, एलओसी व एलएसी क्षेत्र मुख्यत: शामिल हैं। 1 जुलाई 2023 को उन्होंने वेस्टर्न कमांड की कमान संभाली थी।

भूटान में भी दे चुके प्रशिक्षण
कमांडर कटियार उरी सेक्टर, टाकसिंग में इन्फैंट्री बटालियन, पश्चिमी सीमाओं पर इन्फैंट्री ब्रिगेड व उत्तरी सीमाओं पर रिजर्व माउंटेन डिवीजन की कमान भी संभाल चुके हैं। कई अहम पदों पर रहने के साथ-साथ वे भूटान में भारतीय सैन्य प्रशिक्षण दल के साथ प्रशिक्षक भी रहे हैं। उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए उन्हें परम विशिष्ट सेवा मेडल (2025), उत्तम युद्ध सेवा मेडल (2025) व अति विशिष्ट सेवा मेडल (2021) से सम्मानित किया गया था। सोमवार को एक औपचारिक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने वीर स्मृति स्मारक पर शहीदों को नमन भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed