फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   man accidentally swallows 4 cm pagdi pin gets lodged in heart Chandigarh PGI save life

दुर्लभ मामला: युवक ने गलती से निगली चार सेमी की पिन, दिल में फंसी; पीजीआई के डाॅक्टरों ने बचाई जान

Tue, 22 Sep 2026 11:28 AM IST
Nivedita वीणा तिवारी, अमर उजाला, चंडीगढ़
वीणा तिवारी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Tue, 22 Sep 2026 11:28 AM IST
सार

नुकीली धातु की वस्तु निगलने के बाद उसके शरीर के भीतर दूसरे अंग तक पहुंचने के मामले दुर्लभ हैं। पगड़ी की पिन का खाने की नली से होकर हृदय के बाएं वेंट्रिकल की मांसपेशी तक पहुंचने का यह मामला पहले रिपोर्ट नहीं किया गया था।

विज्ञापन
man accidentally swallows 4 cm pagdi pin gets lodged in heart Chandigarh PGI save life
दिल में फंसी पिन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पगड़ी बांधते समय निगली गई पिन 20 वर्षीय युवक के दिल की मांसपेशी तक पहुंच गई। युवक ने दो पिन निगल ली थीं। इसके बाद उसे निगलने में परेशानी हुई।

विज्ञापन


एक्स-रे में दोनों पिन दिखीं लेकिन एंडोस्कोपी से सिर्फ एक ही निकाली जा सकी। दूसरी पिन खाने की नली को पार कर हृदय के बाएं वेंट्रिकल की मांसपेशी तक पहुंच गई थी। पीजीआई के डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी कर 4 सेंटीमीटर लंबी पिन निकाली और युवक की जान बचाई।
विज्ञापन


पीजीआई के डिपार्टमेंट ऑफ कार्डियोथोरेसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी से जुड़ा यह दुर्लभ मामला इंडियन जर्नल ऑफ थोरैसिक एंड कार्डियोवस्कुलर सर्जरी के जनवरी 2026 अंक में प्रकाशित हुआ है। केस रिपोर्ट में संकेथ एडेम, त्सेरिंग सांगडुप, कृष्ण प्रसाद गौरव, अक्षय खेनी समेत छह चिकित्सक शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एंडोस्कोपी में नहीं दिखी दूसरी पिन
विशेषज्ञ ने बताया कि युवक को अस्पताल लाए जाने पर एक्स-रे में दो धातु की पिन दिखाई दीं। एंडोस्कोपी से एक पिन निकाल ली गई लेकिन दूसरी नजर नहीं आई। इसके बाद हाई-रिजॉल्यूशन सीटी स्कैन कराया गया। इसमें पता चला कि पिन खाने की नली से आगे बढ़कर हृदय के आसपास की झिल्ली तक पहुंच गई है और उसका सिरा बाएं वेंट्रिकल के पास है। इकोकार्डियोग्राफी में पिन हृदय की मांसपेशी में धंसी मिली। इसके कारण हृदय के आसपास थोड़ी मात्रा में खून भी जमा हो गया था, हालांकि हृदय पर दबाव डालने वाली गंभीर स्थिति नहीं बनी थी। स्थिति को देखते हुए बिना देरी सर्जरी का फैसला लिया गया।

छठी पसली के बीच से पहुंचकर निकाली पिन
डॉक्टरों ने छाती के बाएं हिस्से में छठी पसली के बीच छोटा चीरा लगाकर सर्जरी की। इस रास्ते से हृदय के बाहरी हिस्से तक पहुंचकर 4 सेंटीमीटर लंबी पिन निकाली गई। ऑपरेशन के बाद मरीज को वेंटिलेटर पर रखने की जरूरत नहीं पड़ी और ऑपरेशन टेबल पर ही उसे सामान्य रूप से सांस लेने की स्थिति में लाया गया।

संक्रमण से बचाव के लिए एंटीबायोटिक दिए गए। सर्जरी के दूसरे दिन छाती में लगाया गया ड्रेन हटा दिया गया और तीसरे दिन युवक को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। बाद की इकोकार्डियोग्राफी में हृदय सामान्य पाया गया।

डॉक्टरों के लिए क्यों अहम है यह केस
नुकीली धातु की वस्तु निगलने के बाद उसके शरीर के भीतर दूसरे अंग तक पहुंचने के मामले दुर्लभ हैं। पगड़ी की पिन का खाने की नली से होकर हृदय के बाएं वेंट्रिकल की मांसपेशी तक पहुंचने का यह मामला पहले रिपोर्ट नहीं किया गया था। डॉक्टरों के अनुसार एंडोस्कोपी में नुकीली वस्तु न मिलने पर यह मान लेना सुरक्षित नहीं है कि वह शरीर से बाहर निकल गई है। ऐसी स्थिति में एक्स-रे, सीटी और इकोकार्डियोग्राफी जैसी अलग-अलग जांचों से वस्तु की सही स्थिति का पता लगाना जरूरी हो सकता है।

मुंह में नुकीली चीज रखना पड़ सकता है भारी
पिन, सुई, सेफ्टी पिन या दूसरी नुकीली वस्तु को मुंह में रखना या उससे खेलना गंभीर चोट का कारण बन सकता है। गलती से निगलने पर यह खाने की नली, पेट या आंत में छेद कर सकती है और दुर्लभ मामलों में आसपास के अंगों तक पहुंच सकती है। खासतौर पर बच्चों में ऐसी वस्तुओं को मुंह में रखने की आदत खतरनाक हो सकती है। नुकीली वस्तु निगलने पर खुद से उल्टी कराने या उसे निकालने की कोशिश न करें और तुरंत अस्पताल पहुंचें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed