फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Misdeed with minor in chandigarh two arrest

चंडीगढ़ में नाबालिग से दुष्कर्म: एक ही मकान में किराये पर रहते थे तीनों आरोपी, दो गिरफ्तार; एक फरार

Wed, 04 Nov 2026 11:17 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Wed, 04 Nov 2026 11:17 AM IST
सार

पीड़िता अपने माता-पिता के साथ हल्लोमाजरा स्थित एक मकान में किराये पर रहती है। इसी मकान में तीनों आरोपी भी किराये पर रहते थे। आरोप है कि तीनों ने मिलकर नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Misdeed with minor in chandigarh two arrest
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

चंडीगढ़ के हल्लोमाजरा इलाके में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। मामले में सेक्टर-31 थाना पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरा आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पीड़िता अपने माता-पिता के साथ हल्लोमाजरा स्थित एक मकान में किराये पर रहती है। इसी मकान में तीनों आरोपी भी किराये पर रहते थे। आरोप है कि तीनों ने मिलकर नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता की मां ने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी
सेक्टर-31 थाना पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस पीड़िता के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर घटना से जुड़े अन्य पहलुओं का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed