Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Moga firing case Three accused surrender two people died from gunshot wounds

मोगा अंगदपुरा फायरिंग केस: तीन आरोपियों ने किया आत्मसमर्पण, वकील बोले-एनकाउंटर न किया जाए

Fri, 13 Nov 2026 03:45 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा Published by: Nivedita Updated Fri, 13 Nov 2026 03:45 PM IST
सार

मोगा के अंगदपुरा मोहल्ले में 25 अक्तूबर को दुकान के बाहर बैठे युवकों पर काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार होकर आए बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। वारदात में एक ही परिवार के गगन जिंदल (30) व साहिल जिंदल (40) की माैत हो गई थी।  

विज्ञापन
Moga firing case Three accused surrender two people died from gunshot wounds
मोगा में तीन आरोपियों का आत्मसमर्पण - फोटो : संवाद

विस्तार

मोगा के अंगदपुरा मोहल्ले में 25 अक्तूबर को दुकान के बाहर बैठे पांच लोगों पर स्कॉर्पियो सवार अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। इस घटना में चार लोग गोली लगने से घायल हो गए थे, जबकि गगन जिंदल और साहिल जिंदल की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में 25 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था, जिनमें से अब तक 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, आज शुक्रवार को इस हत्याकांड के मास्टरमाइंड तीन मुख्य आरोपियों ने मोगा जिला अदालत परिसर में पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। आरोपियों के नाम अरुण कुमार मोगा, हरदीप सिंह और शनमप्रीत उर्फ राजू समालसर हैं। 
विज्ञापन


मोगा सिटी साउथ पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपिययों को सीजेएम ममता कक्कड़ की अदालत में पेश किया है। 



आरोपी पक्ष के एडवोकेट गुरमेल सिंह ने बताया कि 25 अक्तूबर को मोगा के अंगदपुरा मोहल्ले में हुई फायरिंग की घटना के मामले में अरुण कुमार, हरदीप सिंह और शनमप्रीत उर्फ राजू पर पुलिस को शक था कि उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया है। आज तीनों ने मोगा अदालत में पहुंचकर पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। एडवोकेट गुरमेल सिंह के अनुसार, तीनों के नाम एफआईआर में दर्ज नहीं हैं, इसके बावजूद पुलिस उनके परिवार के सदस्यों को परेशान कर रही थी। इसी के चलते तीनों ने आज अदालत में सरेंडर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उनकी ओर से अदालत में एक एप्लीकेशन भी दायर की गई है, जिसमें आशंका जताई गई है कि पुलिस आरोपियों का एनकाउंटर न करे और पुलिस द्वारा उन्हें जहां भी ले जाया जाए, वहां की पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी करवाई जाए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने तीनों आरोपियों का 14 दिन का पुलिस रिमांड मांगा है, जबकि अदालत में रिमांड को लेकर सुनवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed