{"_id":"6a45d60135bbfaece4067e85","slug":"monsoon-arrives-in-punjab-via-pathankot-heavy-rain-in-firozpur-rain-alert-today-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में आया मानसून: पठानकोट के रास्ते एंट्री, फिरोजपुर में देर रात से झमाझम; आज बारिश का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में आया मानसून: पठानकोट के रास्ते एंट्री, फिरोजपुर में देर रात से झमाझम; आज बारिश का अलर्ट
Thu, 02 Jul 2026 08:38 AM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Thu, 02 Jul 2026 08:38 AM IST
सार
चंडीगढ़ मौसम केंद्र के डायरेक्टर सुरिंदर पाल ने बताया कि मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं और आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। इस बार मानसूनी बारिश सामान्य से कम रहने का अनुमान है, लेकिन इससे गर्मी और उमस से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
सुनाम में बरसात के बाद जलभराव
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पठानकोट के रास्ते दक्षिण-पश्चिम मानसून पंजाब में प्रवेश कर गया है। इसके साथ ही उत्तर-पूर्वी पंजाब के होशियारपुर, रूपनगर और आसपास के इलाकों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई।
वहीं फिरोजपुर में बुधवार देर रात करीब पौने 11 बजे रिमझिम बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। बारिश के साथ तेज हवाएं चलने से कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। रात में गई बिजली वीरवार सुबह तक बहाल नहीं हो सकी, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली न होने के कारण घरों में पानी की सप्लाई भी प्रभावित रही और लोगों को पेयजल सहित अन्य घरेलू कार्यों में दिक्कतें झेलनी पड़ीं। हालांकि बारिश से गर्मी और उमस से कुछ राहत मिली, लेकिन लंबे समय तक बिजली गुल रही। सुनाम में बरसात के बाद जलभराव हो गया।
मौसम विभाग के अनुसार यदि परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो अगले 2 से 3 दिनों में मानसून पूरे पंजाब को कवर कर लेगा। विभाग ने वीरवार से 7 जुलाई तक राज्य में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं और भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इससे तापमान में 6 डिग्री तक गिरावट की संभावना जताई गई है।