{"_id":"6a3dee72bb44c54799010e3b","slug":"monsoon-date-set-for-punjab-pre-monsoon-showers-to-begin-on-june-29-ferozepur-rainfall-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में मानसून की डेट तय: 29 जून से बरसेंगे प्री मानसून के बादल, फिरोजपुर में सुबह झमाझम बरसात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में मानसून की डेट तय: 29 जून से बरसेंगे प्री मानसून के बादल, फिरोजपुर में सुबह झमाझम बरसात
Fri, 26 Jun 2026 08:44 AM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Fri, 26 Jun 2026 08:44 AM IST
सार
दक्षिण-पश्चिम मानसून के पंजाब में प्रवेश करने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं। अगले 3 से 4 दिनों में मानसून गुजरात, मध्यप्रदेश के कुछ और हिस्सों, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के बाकी हिस्सों, उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ सकता है।
विज्ञापन
फिरोजपुर में बरसात
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में मानसून के लिए इंतजार अब जल्द खत्म होने की संभावना है। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के वैज्ञानिक शिविंदर के मुताबिक पंजाब में मानसून 1 से 3 जुलाई के आसपास दस्तक दे सकता है। वहीं इससे पहले शुक्रवार सुबह फिरोजपुर में झमाझम बरसात ने लोगों को गर्मी से राहत दी।
विज्ञापन
दक्षिण-पश्चिम मानसून के पंजाब में प्रवेश करने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं। अगले 3 से 4 दिनों में मानसून गुजरात, मध्यप्रदेश के कुछ और हिस्सों, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के बाकी हिस्सों, उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ सकता है। इससे पहले 29 जून से पंजाब में प्री मानसून की बारिश होने की संभावना है। विभाग ने तीन दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है। इसके तहत पंजाब में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी।
विज्ञापन
गुरुवार को कुछ जगहों पर हल्की बारिश से तापमान में 2.7 डिग्री की गिरावट आई। इससे भीषण गर्मी में हल्की राहत मिली। पंजाब के न्यूनतम तापमान में भी 1.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। यह भी अधिकतम तापमान की तरह सामान्य के नजदीक बना हुआ है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन भी पंजाब में 9 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर और मोहाली शामिल हैं, जहां 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
पंजाब में सबसे अधिक 40.1 डिग्री का पारा फरीदकोट का दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम 22.1 डिग्री का न्यूनतम पारा पठानकोट का दर्ज किया गया। अमृतसर का अधिकतम पारा 31.2 डिग्री (सामान्य से 6.3 डिग्री नीचे), लुधियाना का 36.8 डिग्री, पटियाला का 39.0 डिग्री, पठानकोट का 34.8 डिग्री, बठिंडा का 37.7 डिग्री, फाजिल्का का 37.1 डिग्री, फिरोजपुर का 33.7 डिग्री, होशियारपुर का 35.9 डिग्री, एसबीएस नगर का 37.7 डिग्री दर्ज किया गया। अमृतसर का न्यूनतम पारा 22.4 डिग्री, लुधियाना का 26.0 डिग्री, पटियाला का 27.4 डिग्री, बठिंडा का 23.6 डिग्री, फाजिल्का का 26.0 डिग्री, होशियारपुर का 25.5 डिग्री और रूपनगर का 28.5 डिग्री दर्ज किया गया।