सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   MP Raghav Chadha to meet President on May 5 appointment ahead of CM Bhagwant Mann

Punjab: पांच मई को राष्ट्रपति से मिलेंगे सांसद राघव चड्ढा, सीएम मान से पहले मिला मुलाकात का समय

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Mon, 04 May 2026 09:15 AM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा पांच मई को राष्ट्रपति से मिलेंगे। इसी दिन सीएम भगवंत मान भी महामहिम राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। राघव चड्ढा को सीएम मान से पहले का समय मिला है। 

MP Raghav Chadha to meet President on May 5 appointment ahead of CM Bhagwant Mann
सांसद राघव चड्ढा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पांच मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलेंगे। इस प्रस्तावित मुलाकात से पहले राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा तीन अन्य सांसदों के साथ राष्ट्रपति से मिलेंगे। ये सभी सांसद हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं।
Trending Videos


राष्ट्रपति कार्यालय ने इन सांसदों को 5 मई को सुबह 10.40 बजे का समय दिया है। बताया जा रहा है कि यह सांसद पंजाब सरकार पर राज्य मशीनरी के कथित दुरुपयोग का मुद्दा उठाएंगे। उनका आरोप है कि राजनीतिक प्रतिशोध के तहत उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री मान उसी दिन दोपहर 12 बजे राष्ट्रपति से मिलेंगे। उन्होंने आम आदमी पार्टी के छह सांसदों को रिकॉल करने के मुद्दे पर समय मांगा है। पार्टी की ओर से 80 विधायकों को दिल्ली भेजने की तैयारी है हालांकि राष्ट्रपति से मुलाकात केवल मुख्यमंत्री ही करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed