सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Newly appointed Punjab BJP President Kewal Dhillon assume charge today Haryana CM present

Punjab: भाजपा प्रदेश प्रधान केवल ढिल्लों ने संभाला कार्यभार, सबका साथ-सबका विकास को पंजाब में करेंगे साकार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Wed, 03 Jun 2026 01:10 PM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब भाजपा के नवनियुक्त प्रधान केवल ढिल्लों ने पदभार ग्रहण कर लिया है। केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने इस अवसर पर कहा कि हमें मोदी का सिपाही बनकर काम करना है।

Newly appointed Punjab BJP President Kewal Dhillon assume charge today Haryana CM present
केवल ढिल्लों ने संभाला पंजाब भाजपा प्रधान का कार्यभार - फोटो : X @BJP4Punjab
विज्ञापन

विस्तार

पंजाब भाजपा के नवनियुक्त प्रधान केवल ढिल्लों ने आज चंडीगढ़ भाजपा कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर केवल ढिल्लों ने कहा कि सबका साथ-सबका विकास, इसी को साकार करने के लिए पंजाब में मिलकर आगे बढ़ेंगे।



भाजपा के किसी कार्यकर्ता या नेता के साथ प्रदेश में किसी ने भी धक्का किया, तो उसे छोड़ा नहीं जाएगा। कार्यकर्ता ही हमारी ताकत है। और मैं सभी कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हूं। शहरों के साथ-साथ अब गांव के लोगों ने भी मन बना लिया है कि इस बार पंजाब में भाजपा को जितवाना है। पार्टी पूरी एकजुटता के साथ प्रदेश में काम करेगी। हर पंजाबी तक पहुंचना ही हमारा लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी, पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़, कार्यकारी प्रधान अश्विनी शर्मा, राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल, सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी, भाजपा महासचिव अनिल सरीन, सूरज प्रकाश, पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, विधायक जांगीलाल महाजन, राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, परनीत कौर, इकबाल सिंह लालपुरा, सीएम भगवंत मान के चचेरे भाई ज्ञान सिंह मान भी मौजूद रहे।  वंदे मातरम गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।  
विज्ञापन
Trending Videos


हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने ढिल्लों को बधाई देते हुए कहा कि बंगाल के बाद भाजपा का अगला निशाना अब पंजाब है। इस दाैरान बोले सो निहाल और जय श्री राम के नारे से सभागार गूंज गया। परनीत कौर ने कहा कि पंजाब फतेह करना है तो सभी को मिलकर साथ चलना होगा

बिट्टू बोले-पंजाब में बने डबल इंजन की सरकार

केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि भाजपा में नेताओं की कमी नहीं है। आम आदमी पार्टी की नीतियों की वजह से ही उनके राज्यसभा सांसदों ने पार्टी छोड़कर भाजपा जॉइन की है। भाजपा ऐसी पार्टी है जिसने मुझ हारे हुए लीडर को केंद्र में मंत्री बना दिया। सभी कार्यकर्ता अब कमर कस लें और घर-घर जाकर भाजपा के लिए समर्थन मांगें। हमें मोदी का सिपाही बनकर काम करना है। पंजाब में डबल इंजन की सरकार चाहिए।

भाजपा के कार्यकारी प्रधान अश्विनी शर्मा ने कहा कि पंजाब में कभी भाजपा कार्यकर्ता को देखकर लोग दरवाजा नहीं खोलते थे मगर आज वही पंजाबी सूबे की सत्ता भाजपा को सौंपने के लिए आतुर हैं।

राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि अब पंजाब में आम आदमी पार्टी  सरकार के जाने का काउंटडाउन शुरू हो गया है। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। पूरा पंजाब डर के वातावरण में है। उन्होंने कहा कि नशों के विरुद्ध युद्ध तभी कामयाब होगा जब नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के साथ-साथ सभी नेताओं का भी डोप टेस्ट करवाया जाए। भाजपा के सभी नेता डोप टेस्ट के लिए तैयार हैं। आम आदमी पार्टी व अन्य दलों के नेताओं को भी इसके लिए सामने आना होगा।

केंद्रीय सचिव बोले-फील्ड में उतारें कार्यकर्ताओं की फाैज

केंद्रीय सचिव नरेंद्र रैना ने कहा कि पार्टी का ट्रैक रिकॉर्ड है, जिन राज्यों में भाजपा का वोट प्रतिशत 18 या 19% के आसपास पहुंच जाता है, वहां भाजपा जरूर सरकार बनाती है। साल 2024 में पंजाब में भाजपा का वोट प्रतिशत 18.54 था। केंद्रीय नेतृत्व यह दावा करता है कि इस बार पंजाब में भाजपा की सरकार बनेगी औय पंजाबी इस बात का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हिंदू और सिखों को लड़वाकर देश में राज किया। आम आदमी पार्टी ने बरगलाकर राजनीति की लेकिन भाजपा जनता के मुद्दों की राजनीति करती है। उन्होंने ढिल्लों को सलाह देते हुए कहा कि समय बहुत कम है। नए अध्यक्ष जल्दी अपनी टीमों का गठन कर भाजपा के कार्यकर्ताओं की फौज फील्ड में उतारें।

जाखड़ बोले-पंजाबियों का दिल जीतने आई है भाजपा

पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि भाजपा ने अब पंजाब के ग्रामीण अंचलों में भी अपनी पकड़ मजबूत बनाई है। आईएसआई पंजाब में हिंदू और सिख के बीच नफरत पैदा करना चाहती थी मगर भाजपा ने पंजाब में पहरा देकर यह सुनिश्चित किया कि ऐसा ना हो। भाजपा पंजाबियों का दिल जीतने आई है इसलिए यह ध्यान रहे कि पंजाब में हिंदू और सिख की भाईचारक सांझ बिगड़नी नहीं चाहिए।

दूसरी पार्टियां सिख और हिंदू भाईचारे को खत्म करने के लिए तैयार खड़ी हैं। भाजपा को सिर्फ पंजाबी दिखता है। यह गुरु, पीरों और पैगंबरों की धरती है इसलिए आगामी चुनाव में बहुत सावधान होकर आगे बढ़ना है। पंजाब को कोई जात-पात के चश्मे से नहीं देख सकता। पंजाब को दो फाड़ करने वाली पार्टियों का वजूद खत्म हो जाएगा। बहुत से नेता जात-पात के जहर का बीज बो रहे हैं उसका एंटी डोज भाजपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed