{"_id":"69d1c118de4e8e9af10c449a","slug":"no-new-law-against-sacrilege-punjab-government-to-amend-18-year-old-act-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में बेअदबी पर सख्त कानून की तैयारी: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत; 31 करोड़ की परियोजनाओं का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में बेअदबी पर सख्त कानून की तैयारी: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत; 31 करोड़ की परियोजनाओं का आगाज
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Sun, 05 Apr 2026 07:25 AM IST
विज्ञापन
सार
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बेअदबी के मामलों को लेकर सख्त रुख अपनाने के संकेत दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ऐसा कानून लाने की तैयारी में है, जिसमें दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी
पंजाब विधानसभा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जिले के जैतो में रविवार को आयोजित जनसभा में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बेअदबी के मामलों को लेकर सख्त रुख अपनाने के संकेत दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ऐसा कानून लाने की तैयारी में है, जिसमें दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी और जमानत को भी सीमित किया जा सकता है।
Trending Videos
इस संबंध में 13 अप्रैल को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। नई अनाज मंडी में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने करीब 31 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ भी किया। मंच पर उनके साथ दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह, सामाजिक सुरक्षा मंत्री डॉ. बलजीत कौर, विधायक अमोलक सिंह और डिप्टी कमिश्नर पूनमदीप कौर समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने बरगाड़ी बेअदबी और उससे जुड़ी घटनाओं का जिक्र करते हुए पूर्व सरकारों पर सवाल उठाए। उन्होंने शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकारों के दौरान हालात बिगड़े और अब उनकी सरकार न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि चार साल के कार्यकाल में उनकी सरकार ने बुनियादी ढांचे और जनहित से जुड़े कई बड़े कदम उठाए हैं।
इसी कड़ी में जैतो में सीवरेज, पेयजल, खेल स्टेडियम और सिविल अस्पताल के उन्नयन जैसी परियोजनाओं की शुरुआत की गई है। मुख्यमंत्री ने विपक्षी कांग्रेस पर भी तंज कसते हुए कहा कि उनके पास राज्य के विकास के लिए कोई स्पष्ट योजना नहीं है। उन्होंने दोहराया कि उनकी राजनीति का मकसद सत्ता नहीं, बल्कि सेवा है और वे शहीद भगत सिंह के सपनों को साकार करने के लिए काम कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान मनीष सिसोदिया और विधायक अमोलक सिंह ने भी जनसभा को संबोधित करते हुए सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।