सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Ola Cabs and bike taxis barred for six months in in Chandigarh aggregator license suspended

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक: छह माह तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, एग्रीगेटर लाइसेंस निलंबित

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Thu, 18 Jun 2026 10:53 AM IST
विज्ञापन
सार

प्रशासन ने यात्रियों को भी सलाह दी है कि वे किसी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए ओला ऐप के माध्यम से राइड बुक न करें। लोगों से परिवहन विभाग में पंजीकृत अन्य वैध एग्रीगेटर सेवाओं और वैकल्पिक परिवहन साधनों का उपयोग करने की अपील की गई है।

Ola Cabs and bike taxis barred for six months in in Chandigarh aggregator license suspended
चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

चंडीगढ़ प्रशासन की स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (एसटीए) ने ओला कैब का संचालन करने वाली कंपनी मेसर्स एएनआई टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड का एग्रीगेटर लाइसेंस छह माह के लिए निलंबित कर दिया है। 


यह आदेश 17 जून 2026 से तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। इसके साथ ही चंडीगढ़ में ओला के माध्यम से संचालित सभी कैब और बाइक टैक्सी सेवाएं अगले छह महीने तक बंद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के सचिव नीतिश सिंगला ने कहा कि लाइसेंस निलंबन अवधि के दौरान ओला प्लेटफॉर्म के जरिये किसी भी प्रकार की टैक्सी सेवा संचालित नहीं की जा सकेगी। प्रशासन ने कंपनी से जुड़े सभी वाहन मालिकों और चालकों को निर्देश दिए हैं कि वे अपनी गाड़ियों और बाइक टैक्सियों को तत्काल ओला प्लेटफॉर्म से हटा लें और एप के माध्यम से कोई नई बुकिंग स्वीकार न करें।
विज्ञापन


प्रशासन ने कहा कि आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यदि कोई वाहन चालक या ऑपरेटर प्रतिबंध के बावजूद ओला एप के माध्यम से सेवा देता पाया गया तो उसका चालान किया जाएगा और वाहन को जब्त भी किया जा सकता है। प्रशासन ने यात्रियों को भी सलाह दी है कि वे किसी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए ओला ऐप के माध्यम से राइड बुक न करें। लोगों से परिवहन विभाग में पंजीकृत अन्य वैध एग्रीगेटर सेवाओं और वैकल्पिक परिवहन साधनों का उपयोग करने की अपील की गई है।

अधिकारियों के अनुसार निलंबन अवधि के दौरान कंपनी के संचालन और नियमों के अनुपालन से जुड़े मामलों की समीक्षा की जाएगी। इस फैसले के बाद शहर में ओला सेवा से जुड़े हजारों चालक और नियमित यात्री प्रभावित होंगे। फिलहाल उन्हें अन्य परिवहन विकल्पों पर निर्भर रहना पड़ेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed