सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Pakistani prisoner attacked in Amritsar Central Jail

अमृतसर सेंट्रल जेल में पाकिस्तानी कैदी पर हमला: 3 बंदियों ने वारदात को दिया अंजाम, नुकीले हथियार से किए वार

संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 17 Jun 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
सार

सेंट्रल जेल में पाकिस्तान के एक कैदी पर हमला हुआ है। इस हमले में कैदी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

Pakistani prisoner attacked in Amritsar Central Jail
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

अमृतसर केंद्रीय जेल में बंद एक पाकिस्तानी कैदी पर नुकीले हथियार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में कैदी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जेल प्रशासन की शिकायत पर पुलिस ने तीन बंदियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सहायक सुपरिंटेंडेंट सुखदेव सिंह के अनुसार जेल में बंद नवदीप सिंह निवासी रंगीलपुर, शेरा निवासी धर्मकोट और गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी रंगीलपुर ने पाकिस्तानी कैदी मोहम्मद जमील पर हमला किया। आरोप है कि तीनों ने नुकीले हथियार से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल अधिकारियों के मुताबिक मोहम्मद जमील पाकिस्तान के जिला ननकाना साहिब के गांव छट्टा पच चक का निवासी है। हमले में गंभीर चोटें लगने के कारण वह बयान देने की स्थिति में नहीं था। इसके चलते सहायक सुपरिंटेंडेंट के बयान पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस और जेल प्रशासन हमले के कारणों की जांच कर रहे हैं। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि जेल के भीतर नुकीला हथियार कैसे पहुंचा। घटना के बाद जेल सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।

पहले भी हो चुके हैं हमले
अमृतसर केंद्रीय जेल में इससे पहले भी पाकिस्तानी और अन्य कैदियों पर हमलों की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ईद के मौके पर कुछ पाकिस्तानी कैदियों के साथ कथित मारपीट का मामला चर्चा में रहा था, जिसकी एफआईआर थाना इस्लामाबाद में दर्ज हुई थी। वहीं जून 2024 में पाकिस्तानी मूल के कैदी जफ्फर आलम की जेल के भीतर हमले में मौत हो गई थी। इन घटनाओं के बाद जेल में बंद विदेशी कैदियों की सुरक्षा को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed